फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Minister Krishna Kumar Bedi statement on MSP

Jind news: हरियाणा देश का एकमात्र राज्य, जहां किसानों को मिल रही 24 फसलों पर MSP: मंत्री कृष्ण कुमार बेदी

Sat, 02 Aug 2025 10:19 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी जींद
संवाद न्यूज एजेंसी जींद Published by: शाहिल शर्मा Updated Sat, 02 Aug 2025 10:19 PM IST
सार

हरियाणा सरकार किसानों को 24 फसलों पर एमएसपी दे रही है। यह बयान सामाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने जींद में दिया। 

विज्ञापन
Minister Krishna Kumar Bedi statement on MSP
कृष्ण कुमार बेदी, सामाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्री - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के सामाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि सरकार किसानों के हितों की रक्षा के लिए कृत संकल्प होकर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में हरियाणा देश का पहला ऐसा राज्य है जो किसानों की 24 फसलों को एमएसपी पर खरीद रहा है। आज के परिवेश में किसान पैदावार के साथ मार्केटिंग की ओर बढ़ें और खेती की नवीनतम तकनीकों को अपनाएं। 

विज्ञापन


प्रदेश में किसानों को बिजली, पानी, खाद की दिक्कत नहीं आने दी जा रही है। यह बात हमेटी में पीएम द्वारा किसान सम्मान निधि योजना की 20 वीं किस्त डालने पर आयोजित जिला स्तरीय किसान सम्मान समारोह कार्यक्रम में कही। किसान सम्मान निधि के तहत पौने चार लाख करोड़ व प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत पौने दो लाख करोड़ रुपये केंद्र सरकार की ओर से किसानों के खातों में भेजे गए हैं। उन्होंने कहा कि किसान देश का ताज हैं। किसानों को चाहिए कि कृषि के साथ-साथ अन्य वैकल्पिक व्यापार भी करें, ताकि उन्हें अतिरिक्त आमदनी हो सके।
विज्ञापन


पराली जलाने की घटनाओं में आई कमी : डीसी

डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने कहा कि प्रशासन पूरी तरह से किसानों के साथ है। हरियाणा का कल्चर एग्रीकल्चर है। जिला में पराली प्रबंधन की दिशा में किसानों ने सकारात्मक सहयोग दिया जिसके कारण पराली जलाने की घटनाओं में 50 प्रतिशत की कमी आई। इसमें और सुधार प्रशासन और किसान मिलकर करें ताकि जींद जिला जीरो बर्निंग के लक्ष्य को प्राप्त कर सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed