फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Minimum temperature dropped by five degrees, cloudy throughout the day

Jind News: न्यूनतम तापमान पांच डिग्री लुढका, दिनभर छाए बादल

Tue, 06 Feb 2024 12:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 06 Feb 2024 12:14 AM IST
विज्ञापन
Minimum temperature dropped by five degrees, cloudy throughout the day
05जेएनडी31 : बूंदाबांदी के बाद फसलों में हो रही बढ़ौतरी। संवाद
जींद। जिले में रविवार रात को बूंदाबांदी के बाद सोमवार को दिनभर आकाश में बादल छाए रहे और हवा ठंडी चली। इसके चलते न्यूनतम तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान में एक डिग्री का इजाफा हुआ। सोमवार को अधिकतम तापमान 19 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 7 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम में आर्द्रता 59 प्रतिशत तथा हवा की गति दस किलोमीटर प्रतिघंटा दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार आगे मौसम परिवर्तनशील तथा शुष्क बना रहेगा। बादल देखने के साथ धुंध भी देखने के लिए मिलेगी। न्यूनतम तापमान में गिरावट आने की संभावना है।
विज्ञापन

पिछले कुछ दिनों से तापमान में बढ़ोतरी हो रही थी। अधिकतम तापमान 19 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 12 डिग्री तक जा पहुंचा था। बूंदाबांदी के बाद अधिकतम तापमान में गिरावट आई। सोमवार को दिन का आगाज आकाश में छाए बादलों तथा ठंड के साथ हुआ। दिन चढ़ने के साथ तापमान में बढ़ोतरी होनी शुरू हो गई। पूरा दिन आकाश में बादल छाए रहे। ठंड को देखते हुए लोगों ने जल्दी से काम निपटाए और घरों में दुबक गए। ठंड फसलों के लिए फायदेमंद होने की वजह से ग्रोथ अच्छी होगी। तापमान में लगातार बढ़ोतरी से फसलों पर प्रभाव पड़ने की संभावना थी। बूंदाबांदी के बाद रात का तापमान नीचे आ गया है।
विज्ञापन

पांडू पिडारा कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानी डॉ. राजेश ने बताया कि पहाड़ों पर बर्फबारी के चलते रात के तापमान में गिरावट आई है, जोकि फसलों के लिए फायदेमंद है। मौसम के शुष्क तथा परिवर्तनशील रहने की संभावना है। किसान फसलों पर नजर बनाए रखें।

05जेएनडी31 : बूंदाबांदी के बाद फसलों में हो रही बढ़ौतरी। संवाद

05जेएनडी31 : बूंदाबांदी के बाद फसलों में हो रही बढ़ौतरी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed