{"_id":"6a9479792ebfea1777087914","slug":"mini-community-centers-to-be-built-in-three-villages-tender-issued-for-84-lakh-rupees-jind-news-c-199-1-sroh1009-159343-2026-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: तीन गांवों में बनेगा मिनी कम्युनिटी सेंटर, 84 लाख का टेंडर जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: तीन गांवों में बनेगा मिनी कम्युनिटी सेंटर, 84 लाख का टेंडर जारी
विज्ञापन
30जेएनडी04: पंचायती राज विभाग कार्यालय जींद। संवाद
जींद। जिले के सिवाहा, घिमाना और राजपुरा गांव में ग्रामीणों को सामुदायिक गतिविधियों के लिए सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में मिनी कम्युनिटी सेंटर का निर्माण कराया जाएगा। पंचायती राज विभाग ने 84 लाख 2 हजार 518 रुपये की अनुमानित लागत का टेंडर जारी किया है। निर्माण कार्य को 180 दिन में पूरा करने की समय सीमा निर्धारित की गई है।
पंचायती राज विभाग के जींद के कार्यकारी अभियंता की ओर से जारी टेंडर के अनुसार मिनी कम्युनिटी सेंटर का निर्माण सिवाहा-राजपुरा-घिमाना क्षेत्र में किया जाएगा। इसके लिए निविदा प्रक्रिया 27 अगस्त से शुरू हो चुकी है। इच्छुक ठेकेदार 7 सितंबर सुबह 11 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। तकनीकी दस्तावेजों की जांच के बाद वित्तीय बोली खोली जाएगी।
वित्तीय बोली खोलने की तिथि 7 सितंबर दोपहर दो बजे निर्धारित की गई है। मिनी कम्युनिटी सेंटर बनने से गांवों में सामाजिक और सामुदायिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए सुविधाजनक स्थान उपलब्ध होगा।
विज्ञापन
ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे केंद्रों का उपयोग विभिन्न बैठकों, सामाजिक कार्यक्रमों और अन्य सामुदायिक गतिविधियों के लिए किया जा सकेगा। विभाग की ओर से निर्माण कार्य की गुणवत्ता और निर्धारित समय सीमा का पालन सुनिश्चित करने पर जोर रहेगा।
वर्जन
तीनों गांवों में सामुदायिक केंद्र बनाने के लिए टेंडर लगा दिया है। इसकी बिड खुलने के बाद संबंधित एजेंसी को काम सौंप दिया जाएगा। काम को निर्धारित समय में पूरा करने के निर्देश देकर ग्रामीणों को जल्द से जल्द सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। इसके बाद ग्रामीणों को किसी भी समारोह के लिए गांव से दूर शहर में जाकर अतिरिक्त रुपये खर्च करने से बचाया जा सकेगा। -पोषण कन्यान, एक्सईएन पंचायती राज विभाग जींद।