फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Mentally disturbed youth commits suicide by shooting himself

मानसिक रूप से परेशान युवक ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

Sun, 06 Jun 2021 11:19 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jun 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
Mentally disturbed youth commits suicide by shooting himself
गांव भौंगरा में रविवार को एक युवक ने लाइसेंसी पिस्तौल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने पर उचाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। मृतक के परिजनों ने युवक को मानसिक रूप से परेशान बताया है।
विज्ञापन

गांव भौंगरा निवासी 30 वर्षीय मनदीप ने रविवार को घर में रखे लाइसेंसी पिस्तौल से खुद को गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन मनदीप के पास पहुंचे तो वह खून से लथपथ पड़ा था। परिजन उसे लेकर उपचार के लिए नागरिक अस्पताल गया, जहां पर उसकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। लेकिन परिजन उसे लेकर हिसार के निजी अस्पताल में जा रहे थे उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। मृतक के भाई अनिल ने बताया कि मनदीप मानसिक रूप से परेशान था। इसी के चलते उसने घर में रखे लाइसेंसी पिस्तौल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। उचाना चौकी प्रभारी राजेंद्र ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। परिजनों ने मृतक को मानसिक रूप से परेशान बताया है। मृतक के भाई अनिल के बयान पर धारा 174 के तहत कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed