फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Members of Kisan Sabha launched a membership drive

Jind News: किसान सभा के सदस्यों ने चलाया सदस्यता अभियान

Sun, 18 May 2025 11:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 18 May 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
Members of Kisan Sabha launched a membership drive
18जेएनडी24-सदस्यता अभियान के तहत गांव-गांव जाकर गांव जागरूक करते हुए। संवाद
नरवाना। अखिल भारतीय किसान सभा हरियाणा ने रविवार को सदस्यता अभियान चलाया। इस दौरान मा. शमशेर सिंह ने उचाना खुर्द के नेतृत्व में बलिंद्र सिंह जिला सचिव, दलबीर सिंह ब्लॉक सचिव नरवाना, रणधीर सिंह उचाना कलां, सीताराम मंगलपुर, मास्टर चांद जिला प्रधान ने गांव मंगलपुर में शुरूआत की।
विज्ञापन


इस दौरान मा. बलबीर सिंह ने बताया कि नवंबर 2020 में शुरू किए गए ऐतिहासिक किसान आंदोलन के बाद भी किसानों की समस्याएं कम होने की बजाए लगातार बढ़ रही हैं। अभी भी स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट का लागू ना किया जाना, बिजली बिल 2022 वापिस ना लेना, बढ़ता कर्ज घटती सब्सिडी, सरकार की दमनकारी बेलगाम नीतियों, खाद बीज और कीटनाशक दवाइयों की कालाबजारी, प्राकृतिक आपदाओं का किसानों को हर दिन सामना करना पड़ता है। उन्होंनें कहा कि इन सब के खिलाफ आवाज उठाने के लिए एक मजबूत, संघर्षशील और अनुशासित किसान संगठन की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed