फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Mehndi colors adorned hands, girl students displayed creativity

Jind News: हाथों पर सजे मेहंदी के रंग, छात्राओं ने बिखेरी रचनात्मकता

Fri, 14 Aug 2026 12:46 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
Mehndi colors adorned hands, girl students displayed creativity
13जेएनडी03: मेहंदी प्रतियोगिता के दौरान कॉलेज की प्राध्यापिकाएं मेहंदी दिखाते हुए। स्रोत: कालेज
जींद। संत शिरोमणि श्री सैन भगत राजकीय महाविद्यालय में हरियाली तीज के उपलक्ष्य में बुधवार को मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में छात्राओं ने हाथों पर आकर्षक और रचनात्मक डिजाइन बनाकर अपनी कला प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य सत्यवान मलिक ने की। उन्होंने कहा कि भारतीय त्योहार हमारी सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक मूल्यों के वाहक हैं। ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों को अपनी संस्कृति और लोक परंपराओं को समझने तथा उन्हें आगे बढ़ाने का अवसर मिलता है। उन्होंने प्रतिभागी छात्राओं और आयोजन टीम को बधाई दी।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में बीए द्वितीय वर्ष की कुसुम ने प्रथम, बीए तृतीय वर्ष की सिवानी ने द्वितीय और बीए प्रथम वर्ष की प्रीति ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। महिला प्रकोष्ठ एवं एनटीएफ प्रभारी डॉ. प्रेम पूनम ने कहा कि मेहंदी केवल श्रृंगार का माध्यम नहीं, बल्कि भारतीय लोककला, रचनात्मक अभिव्यक्ति और सामाजिक जुड़ाव का प्रतीक है। ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में आत्मविश्वास और सकारात्मक भावनाओं को बढ़ावा देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि हरियाली तीज सावन मास का प्रमुख लोकपर्व है। महिलाएं और युवतियां मेहंदी, झूलों और लोकगीतों के माध्यम से इस पर्व को मनाती हैं। महाविद्यालय का तीज महोत्सव भी विद्यार्थियों को इस समृद्ध परंपरा से जोड़ने का प्रयास है। इस अवसर पर डॉ. प्रेम पूनम, भगवान दास, रितु, संदीप, शर्मिला, डॉ. चंचल, पूनम और रीना मलिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed