फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Meeting held regarding Lord Parshuram birth anniversary celebration, duties assigned to workers

Jind News: भगवान परशुराम जन्मोत्सव समारोह को लेकर हुई बैठक, कार्यकर्ताओं की लगाई ड्यूटियां

Mon, 21 Apr 2025 12:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 21 Apr 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
Meeting held regarding Lord Parshuram birth anniversary celebration, duties assigned to workers
20जेएनडी18-बैठक में मौजूद संस्था के पदाधिकारी और समाज के लोग। संवाद - फोटो : mathura
सफीदों। भगवान परशुराम जन्मोत्सव को लेकर अखिल भारतीय ब्राह्मण संसद की बैठक शहर के ऐतिहासिक नागक्षेत्र मंदिर हॉल में हुई। बैठक की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष संजीव गौतम ने की। बैठक में सर्वसम्मति से फैसला लिया गया कि 29 अप्रैल को भगवान परशुराम जन्मोत्सव सफीदों में धूमधाम से मनाया जाएगा।
विज्ञापन

आयोजन को लिए आवश्यक विचार-विमर्श करके कार्यकर्ताओं की ड्यूटियां निर्धारित की गई। बैठक में फैसला लिया गया कि यहां निकाली जाने वाली शोभायात्रा का स्लोगन बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ और पौधे लगाओ-पर्यावरण बचाओ रहेगा। अध्यक्ष संजीव गौतम ने कहा कि 29 अप्रैल को सुबह 8 बजे एकादश कुंडीय यज्ञ, सुबह 10 बजे भंडारा और दोपहर एक बजे सनातन धर्म यात्रा निकाली जाएगी।
विज्ञापन

इस मौके सतपाल, प्रमोद गौतम, विनोद कौशल, पार्षद कपिल शर्मा, होशियार शर्मा, एडवोकेट प्रदीप कौशिक, सुरेश शर्मा, विनोद मिश्रा, सत्यदेव चौबे, सुरेश, सुनील वशिष्ठ, अभिषेक गौतम, प्रिंस मुद्गिल, प्रवीण वशिष्ठ, संजय भारद्वाज, कृष्ण वशिष्ठ, प्रिंस सिवानामाल, पवन वशिष्ठ, देव गौतम, अंकित कारखाना, महादेव मुआना, सुमित मिश्रा, वंशज मुद्गिल, जितेंद्र करसिंधु, कविता शर्मा और सोमवती शर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed