फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Medicines reached civil hospital from warehouse

Jind News: वेयर हाउस से नागरिक अस्पताल में पहुंचीं दवाएं

Tue, 04 Jul 2023 12:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 04 Jul 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
Medicines reached civil hospital from warehouse
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। नागरिक अस्पताल में सोमवार को वेयर हाउस से काफी दवाइयां मिली हैं। इससे मरीजों के साथ-साथ स्वास्थ्य विभाग को भी काफी राहत मिलेगी, क्योंकि उधार पर दवाइयां खरीदने के कारण स्वास्थ्य विभाग पर तीन करोड़ रुपये से ज्यादा का कर्ज हो गया है। इसके बाद भी अस्पताल में दवाइयाें की कमी दूर नहीं हो रही है। अब भी अस्पताल में कई प्रकार की दवाइयां उपलब्ध नहीं हैं, उनके स्थान पर दूसरी मिलती-जुलती दवाइयां मरीजों को दी जा रही हैं।
नागरिक अस्पताल को कैथल के वेयरहाउस से दवाओं की सप्लाई होती है। पिछले काफी समय से वेयरहाउस में ही दवाओं का टोटा था। इसलिए बाहर से दवाइयां खरीदनी पड़ रही थीं। वहीं एमएमवाई में बजट नहीं मिल रहा था। जिस हिसाब से दवाइयां खरीदी जा रही हैं, उस एवज में बजट नहीं मिल रहा है। इस कारण स्वास्थ्य विभाग पर तीन करोड़ रुपये से ज्यादा का कर्ज दवाई कंपनियों का हो गया है। ऐसे में सोमवार को कैथल वेयर हाउस से काफी दवाइयां मिलने से स्वास्थ्य विभाग को काफी राहत मिली है। दवाइयां उपलब्ध नहीं हाेने के कारण मरीजों को उसी साल्ट की दूसरी दवाइयां दी जा रही हैं। ऐसे में किसी तरह से काम चलाया जा रहा है। सोमवार को नागरिक अस्पताल को एंटीबायोटिक, पीसीएम, डाइक्लोजेल, एलर्जिक क्रीम टयूब, एमोक्सीक्लेव जैसी कई महत्वपूर्ण दवाओं का स्टॉक मिला है। जिसके चलते सोमवार को दवा खिड़की पर दवाओं का वितरण किया गया। वहीं अब भी आंखों में डालने की दवाई लुबाम, माउथ जेल, बी कॉम्पलेक्स जैसी कई महत्वपूर्ण दवाओं की दरकार है लेकिन दवा खिड़की पर मौजूद फार्मासिस्ट उसी साल्ट की दूसरी दवाइयां देकर काम चला रहे हैं।
विज्ञापन

बॉक्स
अस्पताल को वेयर हाउस से दवाइयां उपलब्ध हुई हैं। जो दवाइयां नहीं हैं, उनकी जगह मरीजों को उसी साल्ट की दवाइयां दी जा रही हैं। दवाओं को लेकर लगातार मुख्यालय को डिमांड भेजी जाती है। जल्द ही वेयर हाउस से और भी दवाओं का स्टॉक अस्पताल को उपलब्ध हो जाएगा। मरीजों को दवाओं को लेकर कोई परेशानी नहीं आने दी जाएगी।-डॉ. राजेश भोला
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed