फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Medical store operator assaulted, case registered against eight

मेडिकल स्टोर संचालक के साथ मारपीट करने के आरोप में एक नामजद व सात अन्य के खिलाफ मामला दर्ज

Sun, 01 May 2022 12:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 01 May 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Medical store operator assaulted, case registered against eight
जींद। गोहाना रोड पर 29 अप्रैल की रात को मेडिकल संचालक के साथ मारपीट करने के आरोप में सिविल लाइन थाना पुलिस ने भारत नगर निवासी राजेश को नामजद कर सात अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

डिफेंस कालोनी निवासी विमलजीत ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका भारत नगर निवासी राजेश से झगड़ा हो गया था। राजेश उस पर समझौते के लिए दबाव डाल रहा था। उसने समझौता करने से मना कर दिया। इसके चलते राजेश उससे रंजिश रखे हुए था। 29 अप्रैल को वह गोहाना रोड स्थित उसके मेडिकल स्टोर पर दो कारों में सवार होकर आए अपने साथियों के साथ आया और आते ही उस पर हमला कर दिया। इस दौरान दुकान में मौजूद रूपगढ़ निवासी सतबीर ने उसको छुड़वाने का प्रयास किया तो उसके साथ भी मारपीट की गई। झगड़े की आवाज सुनकर उसका पिता विजय भी दुकान में पहुंच गया। जिस पर आरोपियों ने उस पर भी हमला कर दिया। आसपास के लोगों को आता देख हमलावर मौके से फरार हो गए। सिविल लाइन थाना प्रभारी राजेश ने बताया कि पुलिस ने राजेश को नामजद कर सात अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed