{"_id":"672e5acd9c912d87850b8b6b","slug":"martyrs-statue-unveiled-in-sedha-majra-jind-news-c-199-1-jnd1001-125418-2024-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: सेढ़ा माजरा में शहीद की प्रतिमा का अनावरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: सेढ़ा माजरा में शहीद की प्रतिमा का अनावरण
Sat, 09 Nov 2024 12:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sat, 09 Nov 2024 12:09 AM IST
विज्ञापन
08जेएनडी19: शहीद दिनेश फौजी की प्रतिमा का अनावरण करते हुए स्वामी वजीरानंद महाराज। संवाद
उचाना। शहीद दिनेश फौजी की याद में सेढ़ा माजरा गांव के दरोली खेड़ा-उचाना खुर्द के चौराहे पर लगाई गई प्रतिमा का अनावरण किया। अनावरण करने से पहले हवन किया गया। शहीद के परिवार के सदस्यों के अलावा गांव के लोग भी पहुंचे। प्रतिमा का अनावरण बाबा फुल्लू साध गोशाला उचाना खुर्द के संचालक स्वामी वजीरानंद महाराज ने किया। इसके बाद रक्तदान शिविर लगाया गया, जिसमें 41 यूनिट रक्तदान हुआ। पंचायत ने शहीद के नाम से पार्क का निर्माण भी स्मारक स्थल के पास करवाया है।
मनोज कुमार ने बताया कि उनके छोटे भाई शहीद दिनेश फौजी की लगाई गई प्रतिमा का शुक्रवार को अनावरण किया गया। नवंबर 2019 में बिहार में ड्यूटी के दौरान वह शहीद हो गए थे। नवीन सेढ़ा माजरा ने कहा कि प्रतिमा अनावरण के दिन रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। सड़क सुरक्षा का संदेश देने के लिए रक्तदाताओं को हेलमेट भी बांटे गए। शिविर में 41 यूनिट रक्तदान हुआ। रेडक्रॉस सोसाइटी की तरफ से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सरपंच प्रतिनिधि अनूप कुमार, रामकुमार, बख्सीराम, सतबीर, शमशेर, प्रवीण, कपिल, विकास, दलबीर, संजय व अन्य मौजूद रहे।