{"_id":"654d231e1deaf6a99e0d295c","slug":"martyr-memorial-will-be-built-at-khatkar-toll-vijay-diwas-will-be-celebrated-on-12-december-jind-news-c-199-1-sroh1009-8558-2023-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: खटकड़ टोल पर बनेगा शहीद स्मारक, 12 दिसंबर को मनाया जाएगा विजय दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: खटकड़ टोल पर बनेगा शहीद स्मारक, 12 दिसंबर को मनाया जाएगा विजय दिवस
Thu, 09 Nov 2023 11:51 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Thu, 09 Nov 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
09जेएनडी19 : विजय दिवस को लेकर खाप के लोगों को निमंत्रण देते खटकड़ टोल कमेटी के लोग। संवाद
जींद। खटकड़ टोल पर वीरवार को खटकड़ टोल कमेटी तथा खाप प्रतिनिधियों की बैठक हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि खटकड़ टोल प्लाजा के पास शहीद स्मारक बनाया जाएगा। 12 दिसंबर को खटकड़ टोल पर किसान आंदोलन की दूसरी विजय बरसी मनाई जाएगी और इसी मौके पर शहीदी स्मारक की नींव रखी जाएगी। इसे लेकर 21 नवंबर से हर गांव में चेतना यात्रा निकाली जाएगी। सभी को विजय दिवस और शहीद स्मारक भूमि पूजन का निमंत्रण दिया जाएगा।
कैप्टन भूपेंद्र जागलान ने बताया कि 21 नवंबर को खटकड़ टोल से पहलवान बजरंग पूनिया, विनेश फौगाट, साक्षी मलिक हरी झंडी दिखाकर इस चेतना यात्रा को रवाना करेंगे। इस दौरान निर्मल चौधरी, जयंत चौधरी, सभी किसान संगठन और सामाजिक संगठन भाग लेंगे। जागलान ने कहा कि इस कार्यक्रम को लेकर किसानों में काफी उत्साह है। हरिकेश काब्रच्छा, बलबीर चहल, गुरविंद्र संधू, कैप्टन वेदप्रकाश, राजेश, अनीता, पूनम रेढू कंडेला, कृष्ण सरपंच, अनीश खटकड़ ने बताया कि टोल कमेटी और खापों ने मिलकर यह फैसला लिया है, इसे लेकर किसानों में काफी उत्साह है। किसान आंदोलन के दौरान जींद जिले के किसानों की काफी अहम भागीदारी रही थी। आंदोलन को दोबारा से खड़ा करने में कंडेला में लगे जाम और जींद जिले का बड़ा योगदान रहा है। इस कार्यक्रम में जिले के सभी खापों का प्रतिनिधित्व होगा।