फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Married woman goes missing from home to police station, mobile phone switched off

Jind News: घर से थाना गई विवाहिता लापता, मोबाइल आ रहा बंद

Sun, 03 Mar 2024 11:58 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 03 Mar 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
Married woman goes missing from home to police station, mobile phone switched off
सफीदों। सदर थाना क्षेत्र के घर से महिला पुलिस थाना जींद के लिए निकली नवविवाहिता संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों ने महिला के ससुराल के लोगों पर अपहरण करने का आरोप लगाया है। सदर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


मुआना निवासी रामजुवारी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी बेटी राखी की शादी पिछले साल कैथल जिले के गांव पाड़ला निवासी दर्शन कुमार के साथ हुई थी। राखी के ससुराल वाले उनकी बेटी से दहेज की मांग करते हुए तंग करते थे। उन्होंने इसे लेकर एक शिकायत महिला पुलिस थाना जींद में दी हुई है। 28 फरवरी को उन्हें थाने में बुलाया गया था। इस दिन उन्हें जरूरी काम से बाहर जाना था। जिस कारण उन्होंने 29 फरवरी को थाने में आने के बारे कहा था। 29 फरवरी सुबह उनकी बेटी महिला थाना जींद के लिए घर से गई थी। शाम चार बजे जब उन्होंने उसके मोबाइल पर फोन किया तो वह बंद मिला। इसके बाद उन्होंने अपने तौर पर आसपास व रिश्तेदारों से संपर्क किया पर पता नहीं चला। उसे शक है कि उनकी बेटी को दामाद और अन्य ससुरालजनों ने अपहरण कर बंधक बनाया हुआ है। सदर थाना पुलिस ने इस मामले में मामला दर्ज कर लड़की की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed