फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   market groum with diwali, jind

नवरात्र के साथ जगमग हो उठे बाजार

Sat, 01 Oct 2016 12:39 AM IST
jind
jind Updated Sat, 01 Oct 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन
market groum with diwali, jind
आभूषण पसंद करती महिला। - फोटो : bureau
नवरात्र के साथ ही शहर के बाजार में जगमगाहट बढ़ने लगी है। वीरवार को शहर के सराफा मार्केट में महिलाएं खरीददारी करने के लिए निकलीं। आटो मोबाइल शो रूमों पर कार खरीदने वालों की भीड़ देखने को मिली। इसके साथ ही शहर के मंदिर रंग बिरंगी रोशनी से जगमगा उठे। नवरात्रि की पूर्व संध्या इस तरह का वातावरण को देखकर व्यापारियों ने आगामी दिनों में व्यापार में तेजी आने की उम्मीद जताई है। वैसे तो पूरी मार्केट को ही नवरात्र से काफी उम्मीद है, लेकिन ऑटो मोबाइल बाजार पर इसका असर साफ देखा जा रहा है। आभूषण बाजार में भी तेजी के असार हैं। जींद में अकेले शुक्रवार के दिन करीब 30 गाड़ियों की बुकिंग हुई है। वहीं नवरात्रों के दौरा डिलिवरी लेने के लिए तीन मुख्य एजेंसियों में एक हजार दो पहिया वाहनों की बुकिंग हुई है। आभूषण बाजार के व्यापारियों के अनुसार पिछले एक साल से चल रही मंदी अब दूर हो सकती है। नवरात्रों में आभूषण लेने के लिए काफी ऑर्डर मिले हैं। नवरात्रि पर विभिन्न प्रकार के प्रतिष्ठानों और एजेंसियों ने उपभोक्ताओं को रिझाने के लिए कई प्रकार की स्कीम का आफर दिया है। इनमें वाहन का बीमा मुफ्त करने से लेकर स्क्रेच कूपन, और गिफ्ट आइटम शामिल हैं।
विज्ञापन


ऑनलाइन खरीददारी का क्रेज कम
त्योहारी सीजन में हालांकि लोग ऑन लाइन शॉपिंग को भी तरजीह दे रहे हैं, लेकिन इनकी संख्या अभी बहुुत कम है। कोरियर कंपनी संचालक रमेश कुमार के अनुसार प्रतिदिन उनके पास करीब दस पैकेट ऑन लाइन शॉपिंग कंपनियों से आ रहे हैं। शहर में इन की संख्या प्रतिदिन 70-80 से अधिक नहीं है। इसमें जूते, घड़ी और व्यक्तिगत प्रयोग का सामान अधिक होता है। इलेक्ट्रानिक्स के सामान की ऑनलाइन शॉपिंग का ट्रेंड अभी कम है।
विज्ञापन


रोशनी से नहा उठे देवालय
नवरात्र की तैयारियों में माता के मंदिरों को विशेष प्रकार से सजाया गया है। जींद के प्रचीनतम मंदिर जयंती देवी, सोमनाथ मंशा देवी मंदिर, तांगा चौक स्थित माता संतोषी मंदिर व पुरानी सब्जी मंडी के पास माता वैष्णवी धाम मंदिर में खासतौर पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है। माता वैष्णवी धाम के ट्रस्टी आचार्य पवन शर्मा के अनुसार मंदिर में प्रतिदिन माता के अलग-अलग रूपों की पूजा की जाएगी। प्रतिदिन हवन का आयोजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



मिट्टी की मूर्तियां प्रथम पसंद
नवरात्र के शुरू होते ही लोग अपने-अपने घरों में मां दुर्गा की मूर्तियां लगाने लगे हैं। हालांकि बाजार सोने से लेकर मिट्टी व अन्य मैटेरियल की मूर्तियां हैं, लेकिन फिलहाल सबसे अधिक मांग मिट्टी की मूर्तियों की हैं। आकार, बनावट और रंगाई के हिसाब से मार्केट में 20 रुपये से लेकर दो हजार रुपये तक की मूर्तियां उपलब्ध हैं। सबसे अधिक मांग 100 रुपये से लेकर 500 रुपये तक की मूर्तियां ही खरीद रहे हैं।

जींद के गेंदा व दिल्ली के गुलाब से होगी पूजा
नवरात्र में माता की भक्ति के लिए जींद के किसानों का गेंदा और दिल्ली के गुलाब का प्रयोग होगा। फूलों का कारोबार करने वाले सुभाष के अनुसार गेंदा और गुलाब की ही मांग अधिक रहती हैं। गेंदा की मांग अहिरका गांव से ही पूरी हो जाती है।

करोड़ों में होगा आभूषणों का कारोबार
नवरात्र से आभूषण बाजार को काफी उम्मीद है। आभूषण कारोबारियों के अनुसार पिछले एक साल से मंदी की मार झेल रहे हैं। इस बार नवरात्र के लिए काफी अच्छे ऑर्डर मिले हैं। शहर में आभूषण की करीब 200 छोटी बड़ी दुकान हैं। इनमें प्रतिदिन 70 से 80 लाख रुपये का कारोबार होने की उम्मीद है। नवरात्र में करीब आठ करोड़ रुपये का कारोबार हो सकता है।

इस बार त्योहारी सीजन से काफी उम्मीद है। लोगों का काफी रिस्पांस मिल रहा है। कंपनी की ओर से अच्छी स्कीम ग्राहकों को दी जा रही हैं। यही कारण है कि नवरात्र में डिलीवरी के लिए सिर्फ उनकी एजेंसी से 400 दोपहिया वाहनों की बुकिंग हो चुकी है। अधिकतर लोग लाल रंग के वाहन को प्राथमिकता दे रहे हैं।
- अमन जैन,  होंडा एजेंसी

रिर्काड सेल की उम्मीद
कई साल के बाद नवरात्र के मौके पर गाड़ियों की ऐसी बुकिंग मिल रही है। सिर्फ शुक्रवार को ही दस बुकिंग हुई हैं, हालांकि लोग डिलीवरी नवरात्रों में अलग-अलग दिन में लेंगे। लोग लाल व सफेद रंग की गाड़ियों के ऑर्डर कर रहे हैं।

- दीपक कटारिया, मैनेजर, हुंडई शोरूम
 
सुरक्षा के होंगे पुख्ता इंतजाम
लोगों को सुरक्षा देने के लिए पुलिस हमेशा मुस्तैद रहती है। त्योहारी सीजन में पेट्रोलिंग बढ़ाई जा रही है। राइडर को गश्त करने के आदेश दिए गए हैं। वहीं शहर के अलग-अलग प्वाइंट्स पर पुलिस की खास नजर रहेगी। माता के मंदिरों के पास पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे।
- शशांक आनंद, एसएसपी

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed