फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Marginal hike in wheat MSP is a cruel joke on farmers: Dushyant Chautala

गेहूं के एमएसपी में मामूली बढ़ोतरी किसानों से भद्दा मजाक : दुष्यंत चौटाला

Sat, 03 Oct 2026 02:34 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
Marginal hike in wheat MSP is a cruel joke on farmers: Dushyant Chautala
फोटो 02जेएनडी22-गुरुकुल खेड़ा में महेंद्र खटकड़ के निवास पर पहुंचे पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत - फोटो : अमर उजाला
उचाना। पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं जजपा के वरिष्ठ नेता दुष्यंत चौटाला ने गेहूं के एमएसपी में मामूली बढ़ोतरी को लेकर सरकार पर किसानों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि डीजल, खाद और बीज के दाम लगातार बढ़ रहे हैं जबकि गेहूं के भाव में की गई बढ़ोतरी किसानों की बढ़ती लागत के मुकाबले पर्याप्त नहीं है। दुष्यंत चौटाला हलके के गांव करसिंधु, गुरुकुल खेड़ा और बधाना में कार्यकर्ताओं के यहां पहुंचे। गुरुकुल खेड़ा में उन्होंने महेंद्र खटकड़ के निवास पर कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और क्षेत्र के लोगों से संवाद किया। उन्होंने कहा कि गेहूं के एमएसपी में चवन्नी की बढ़ोतरी किसान से भद्दा मजाक है। किसान अपने हकों के लिए संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन सरकार उनकी समस्याओं का समाधान करने के बजाय प्रचार और घोषणाओं तक सीमित है। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि आज सरकार से हर वर्ग तंग है। किसान, मजदूर, व्यापारी और युवा सहित हर वर्ग परेशान है। उन्होंने कहा कि किसानों की बढ़ती लागत को देखते हुए सरकार को एमएसपी में पर्याप्त बढ़ोतरी करनी चाहिए। इस मौके पर जोरा सिंह डूमरखा, वीरेंद्र कौशिक, सतबीर करसिंधु, रमन खटकड़, संदीप खटकड़ मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed