फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Manohar and Modi stole the house budget: Randeep

मनोहर और मोदी ने चोरी किया घर का बजट : रणदीप

Fri, 02 Feb 2024 01:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Fri, 02 Feb 2024 01:15 AM IST
विज्ञापन
Manohar and Modi stole the house budget: Randeep
01जेएनडी56 : रणदीप सिंह सुरजेवाला, कुमारी शैलजा तथा किरण चौधरी लोगों का अ​भिवादन स्वीकार करते ह
जींद। कांग्रेस की जनसंदेश यात्रा वीरवार रात साढ़े 8 बजे जींद पहुंची। भिवानी रोड से जन संदेश यात्रा को काफी संख्या में कांग्रेसी नेता लेकर जाट धर्मशाला पहुंचे।
विज्ञापन

रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि महिलाओं के घर का बजट मोदी और मनोहरलाल ने चोरी कर लिया है। कांग्रेस शासनकाल में गैस सिलिंडर 400 रुपये का था, लेकिन आज 1150 हो गया था। चुनाव को देखते हुए अब कुछ कम किया है, लेकिन यह फिर से बढ़ जाएगा। 50 रुपये में आने वाला खाने का तेल 250 से अधिक में आता है। ये जो चाय वाला है, जो इस देश पर शासन करता है, आज चायपत्ती जो 70 रुपये किलो आती थी, उसे 350 रुपये किलो तक पहुंचा दिया है। ये जंग हर घर को इस महंगाई से निजात दिलाने के लिए है। दोनों हाथों से पिछले दस साल से यह सरकार लोगों को लूट रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अस्पताल में डॉक्टर नहीं, स्कूल में मास्टर नहीं तथा कार्यालयों में कर्मचारी नहीं। इस सरकार ने यही दिया है लोगों को। पिछले दस साल में इस सरकार ने भ्रष्टाचार फैलाया है। नौकरियों को खुलेआम बेचा जा रहा है। अब परिवर्तन का समय है, इसलिए सभी को इसमें हुंकार भरना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक किरण चौधरी ने कहा कि जिस प्रकार चौधरी बंसीलाल तथा चौधरी सुरेंद्र सिंह आप लोगों ने साथ दिखे, उसी प्रकार से आज कांग्रेस का साथ देने की जरूरत है। जींद की धरती क्रांतिकारी है। यहां से जो क्रांति शुरू होती है वह पूरे हरियाणा में जाती है, इसलिए बदलाव की आंधी जींद से शुरू होगी। यह लड़ाई महंगाई के खिलाफ, कर्मचारियों पर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ, किसान पर हो रहे कुठाराघात के खिलाफ जारी रहेगी। इसमें सभी को बढ़-चढ़कर भाग लेना होगा।

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव कुमारी सैलजा ने कहा कि भाजपा ने इस देश को दोनों हाथों से लूटा है। यह जुमलों की सरकार है। हर बार आपको मीठी गोली देगी, लेकिन आपको बहकावे में नहीं आना है। यह जन संदेश यात्रा लोगाें के उत्साह की परिचायक है। इस बार इस सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकना है। इस मौके पर राजकुमार गोयल, अंशुल सिंगला, रघुबीर भारद्वाज समेत अनेक कांग्रेसी नेता मौजूद रहे।

01जेएनडी56 : रणदीप सिंह सुरजेवाला, कुमारी शैलजा तथा किरण चौधरी लोगों का अभिवादन स्वीकार करते ह

01जेएनडी56 : रणदीप सिंह सुरजेवाला, कुमारी शैलजा तथा किरण चौधरी लोगों का अभिवादन स्वीकार करते ह

01जेएनडी56 : रणदीप सिंह सुरजेवाला, कुमारी शैलजा तथा किरण चौधरी लोगों का अभिवादन स्वीकार करते ह

01जेएनडी56 : रणदीप सिंह सुरजेवाला, कुमारी शैलजा तथा किरण चौधरी लोगों का अभिवादन स्वीकार करते ह

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed