{"_id":"69692c304e2e113310024669","slug":"manasvi-and-angel-won-gold-medals-at-the-dav-national-games-jind-news-c-199-1-jnd1010-147007-2026-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: डीएवी नेशनल गेम्स में मनस्वी और एंजल ने जीता गोल्ड मेडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: डीएवी नेशनल गेम्स में मनस्वी और एंजल ने जीता गोल्ड मेडल
विज्ञापन
15जेएनडी02: प्रतियोगिता में भाग लेती हुई खिलाड़ी। स्रोत कोच
जींद। नोएडा के सेक्टर-21 स्थित स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में 10 से 12 जनवरी तक आयोजित डीएवी नेशनल गेम्स में जींद की मनस्वी और एंजल रेढू ने गोल्ड व सिल्वर मेडल अपने नाम किए।
प्रतियोगिता में देशभर से 35 से अधिक टीमों के 250 खिलाड़ियों ने भाग लिया। जींद की मनस्वी ने डीएवी हरियाणा का प्रतिनिधित्व करते हुए अंडर-17 आयु वर्ग की आर्टिस्टिक इंडिविजुअल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर गोल्ड मेडल जीता। वहीं, मनस्वी और एंजल रेढू की जोड़ी ने टीम इवेंट में दमदार खेल दिखाते हुए सिल्वर मेडल हासिल किया।
मनस्वी ने पिछले वर्ष भी डीएवी नेशनल गेम्स में गोल्ड मेडल जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया था। प्रतियोगिता के दौरान टीम कोच के सुमन कालीरमण खिलाड़ियों के साथ रहीं। दोनों खिलाड़ी जींद के डिवाइन योगा सेंटर में नियमित रूप से अभ्यास कर रही हैं। मेडल जीतकर जींद लौटने पर डिवाइन योगा सेंटर में मनस्वी और एंजल का फूल-मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया गया।
विज्ञापन
योगा सेंटर के संचालक जोरा सिंह आर्य और यशोदा आर्या ने बताया कि मनस्वी और एंजल अब 19 जनवरी से पश्चिम बंगाल के दीघा में आयोजित होने वाले 69वें स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय मुकाबलों में भाग लेंगी।
उन्होंने बताया कि हाल ही में एसजीएफआई की ओर से आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भी दोनों खिलाड़ियों ने प्रथम स्थान प्राप्त कर राष्ट्रीय स्तर के लिए अपना स्थान पक्का किया है। खिलाड़ियों की इस सफलता से क्षेत्र में खेल और योगा के प्रति युवाओं का रुझान बढ़ा है और जिले में खुशी का माहौल बना हुआ है।