फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Man sentenced to five years in prison for posting obscene video of girl on Instagram

Jind News: युवती का अश्लील वीडियो इंस्टाग्राम पर डालने के दोषी को पांच साल कैद

Tue, 30 Sep 2025 02:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 30 Sep 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
Man sentenced to five years in prison for posting obscene video of girl on Instagram
जींद। अतिरिक्त जिला व सत्र न्यायाधीश डाॅ. चंद्रहास की अदालत ने युवती की अश्लील वीडियो बना इंस्टाग्राम पर वायरल करने, अश्लील हरकत करने के जुर्म में दोषी को पांच साल कारावास और 90 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना न भरने की सूरत मे दोषी को पांच माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।
विज्ञापन

शहर थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने एक दिसंबर 2023 को पुलिस को दी शिकायत मे बताया था कि भिवानी रोड निवासी आनंद उसकी बेटी को बहला फुसला कर राजकीय महाविद्यालय के पास एक कैफे हाउस मे ले गया जहा पर आरोपी ने उसकी बेटी के साथ अश्लील हरकत की और उसकी अश्लील वीडियो और फोटो बना ली।
विज्ञापन

इसके बाद फोटो, वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। जब उसकी बेटी ने आनंद की बात मानने से मना कर दिया तो आरोपी ने वीडियो और फोटो इंस्टाग्राम पर वायरल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने व्यक्ति की शिकायत पर आनंद के खिलाफ अश्लील हरकत करने, बंधक बनाने, अपहरण करने, आईटी एक्ट समेत विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर काबू कर लिया था। तभी से मामला विचारधीन था।

सोमवार को अतिरिक्त जिला व सत्र न्यायाधीश डाॅ. चंद्रहास की अदालत ने आईटी एक्ट, 10 व 12 पाॅक्सो एक्ट में आनंद को पांच साल का कारावास और 90 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed