{"_id":"6702dddc0f7a6c65980b9ca4","slug":"man-returning-after-voting-beaten-up-jind-news-c-199-1-sroh1009-124045-2024-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: मतदान कर लौट रहे व्यक्ति को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: मतदान कर लौट रहे व्यक्ति को पीटा
Mon, 07 Oct 2024 12:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Mon, 07 Oct 2024 12:28 AM IST
विज्ञापन
जींद। विधानसभा चुनाव के दौरान वोट डालकर बूथ से बाहर आए व्यक्ति पर गांव के ही चार लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। पुलिस ने घायल की शिकायत पर चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है।
सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में गांव अनूपगढ़ निवासी रामनिवास ने कहा कि पांच अक्तूबर को वह वोट डालने के लिए गांव के राजकीय स्कूल में गया हुआ था। वह बूथ नंबर 75 पर वोट डालकर बाहर निकला तो सामने से अनूपगढ़ निवासी आजाद ने उसका रास्ता रोक लिया और उसके साथ गाली-गलौज की। जब उसने विरोध किया तो आजाद ने उस पर हमला कर दिया। इस दौरान अनूपगढ़ निवासी अनुराग अपने हाथ में डंडा लेकर आया और उसे मारने लगा। जिससे उसकी दो अंगुलियां टूट गईं। नरवीर व नर सिंह ने लाठी-डंडे से उस पर हमला कर दिया। इस दौरान उसने बचाव के लिए शोर मचाया तो उसके भाई रामभज ने आकर उसे बचाया। जब वह घर जाने के लिए स्कूल से बाहर निकला तो नरवीर, नर सिंह, आजाद व अनुराग ने उस पर दोबारा से हमला कर दिया। जांच अधिकारी एसआई वजीर सिंह ने कहा पुलिस ने चार लोगों को नामजद कर जांच शुरू कर दी है।