{"_id":"65feb0c6e1585d53b60a290f","slug":"man-going-to-in-laws-on-bike-dies-in-road-accident-jind-news-c-199-1-sroh1009-114766-2024-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: बाइक से ससुराल जा रहे व्यक्ति की सड़क दुर्घटना में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: बाइक से ससुराल जा रहे व्यक्ति की सड़क दुर्घटना में मौत
Sat, 23 Mar 2024 04:06 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sat, 23 Mar 2024 04:06 PM IST
विज्ञापन
उचाना। बाइक पर सवार होकर ससुराल जा रहे व्यक्ति की सफाखेड़ी गांव के पास सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की है।
पुलिस को दी शिकायत में नरवाना के इंदिरा कॉलोनी निवासी सुनील ने कहा कि उसकी मौसी का बेटा विशाल 20 मार्च की रात को खाना खाने के बाद लगभग 11 बजे ससुराल रोहतक जाने के लिए अपनी बाइक पर सवार होकर घर से निकला था। जब विशाल सफाखेड़ी फ्लाईओवर पर पहुंचा तो किसी अज्ञात वाहन चालक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। जिसमें उसकी मौत हो गई। सूचना पाकर वह परिजनों के साथ उचाना के नागरिक अस्पताल में पहुंचा। जांच अधिकारी एएसआई पवन कुमार ने कहा कि पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की है। संवाद