{"_id":"642094b25e43ca2e160ec484","slug":"man-becomes-great-only-by-education-prem-kumari-jind-news-c-17-1-104866-2023-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा से ही मनुष्य बनता है महान : प्रेम कुमारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा से ही मनुष्य बनता है महान : प्रेम कुमारी
Mon, 27 Mar 2023 12:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Mon, 27 Mar 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
जुलाना। क्षेत्र के मालवी गांव के उपक्रम बाल विद्यालय में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एमडी प्रदीप शर्मा ने की। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में महिला थाना प्रभारी प्रेम कुमारी व विशिष्ठ अतिथि के रूप में आरोग्यम अस्पताल के डायरेक्टर डाॅ. योगेश नांदल ने शिरकत की।
कार्यक्रम में छात्रों ने देशभक्ति और हरियाणवी गीतों पर नृत्य किया। कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए प्रेमकुमारी ने कहा कि शिक्षा ही इंसान को महान बनाती है। आज तक जितने भी महापुरुष हुए हैं, शिक्षा के सहारे ही इस मुकाम तक पहुंचे हैं। डाॅ. योगेश नांदल ने कहा कि भारत सरकार के उपक्रम बाल विद्यालय का गांवों में लोगों को काफी फायदा हो रहा है, क्योंकि अब उनके बच्चों को शिक्षा के लिए शहर की ओर नही भागना पड़ता। गांव में ही उन्हें बढिय़ा शिक्षा और सुविधा मिल जाती है। इस मौके पर ध्रुव शर्मा, जसमेर, राजेंद्र दलाल, रिंकू, ज्योति, पूजा जांगड़ा आदि मौजूद रहे।