फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Man attacked with sticks while filling water

Jind News: पानी भरते समय व्यक्ति पर लाठी-डंडों से किया हमला

Fri, 10 May 2024 02:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Fri, 10 May 2024 02:36 AM IST
विज्ञापन
Man attacked with sticks while filling water
नरवाना। हथो गांव के पंचायती बोर पर पानी भरते समय एक व्यक्ति पर तीन लोगों ने हमला कर दिया, जिससे उसको गंभीर चोटें आई। सदर थाना पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को नामजद कर उनके खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


हथो गांव निवासी अजमेर ने सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पांच मई को वह गांव में लगे पंचायती बोर पर पानी भरने के लिए गया था। जहां पर महबूब, बशीर और सोमिन ने उस पर लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। इससे उसको गंभीर चोटें आई। उसके द्वारा शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिन्होंने उसे हमलावरों के चंगुल से छुड़ाया। इसके बाद हमलावर उसे जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। जांच अधिकारी इकबाल सिंह ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में बशीर, सोमिन और महबूब के खिलाफ हमला करने तथा धमकी देने के आरोप में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed