फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Main accused of Sukhbir's murder arrested

Jind News: सुखबीर की हत्या का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Sat, 17 Jun 2023 11:32 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 17 Jun 2023 11:32 PM IST
विज्ञापन
Main accused of Sukhbir's murder arrested
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जींद। दस दिन पहले अशरफगढ़ के युवक सुखबीर की हत्या के मुख्य आरोपी गांव के ही हरीश उर्फ बंटी को सदर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसे अदालत में पेश किया, जहां से उसे एक दिन के रिमांड पर लिया है।
पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि सुखबीर उसके चाचा की जमीन बिकवाना चाहता था जबकि वह एतराज कर रहा था। सुखबीर समझाने के बाद भी नहीं मान रहा था। वहीं उसकी करीब डेढ़ साल पहले सुखबीर के साथ लड़ाई भी हुई थी। इन दोनों बातों को लेकर उन्होंने अपने दोस्त कृष्ण के साथ मिलकर सुखबीर की हत्या की थी। उन दोनों ने योजना के तहत सुखबीर को खेतों में ले जाकर शराब पिलाई और फिर बिजली वाले टेस्टर से उसकी छाती, गर्दन और पेट पर वार किए। इसके बाद अंगोछा (परणा) से गला घोटकर उसकी हत्या कर दी थी। इससे पहले पुलिस ने आरोपी के दोस्त कृष्ण को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। मामले में पांच जून को अशरफगढ़ निवासी संदीप ने सदर थाने में केस दर्ज कराया पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी थी।
विज्ञापन


वर्जन

पुलिस ने सुखबीर की हत्या करने के मुख्यारोपी हरीश उर्फ बंटी को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि जमीन बिकवाने और पुराने झगड़े को लेकर सुखबीर की हत्या की गई थी। आरोपी को अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


--सुरेंद्र सिंह, जांच अधिकारी, सीआईए जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed