{"_id":"69f0fb414d77ea8fff0d6efa","slug":"mahatma-gandhi-road-in-safidon-to-undergo-renovation-tenders-issued-jind-news-c-199-1-sroh1006-152507-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: सफीदों में महात्मा गांधी रोड का होगा जीर्णोद्धार, टेंडर जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: सफीदों में महात्मा गांधी रोड का होगा जीर्णोद्धार, टेंडर जारी
विज्ञापन
28जेएनडी30-मंगलवार सुबह नरवाना क्षेत्र में छाए बादल। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। शहर और आसपास के क्षेत्रों में मंगलवार को दिनभर बादल छाए रहे। इस कारण अधिकतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली।
पिछले कई दिनों से पड़ रही तेज धूप और गर्म हवाओं के बीच बदले मौसम ने लोगों को काफी राहत पहुंचाई। लू का असर भी कम देखने को मिला और दिनभर वातावरण ठंडा बना रहा। सुबह से ही आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रही।
बीच-बीच में धूप निकलने के बावजूद बादलों के कारण तपिश कम महसूस हुई। मंगलवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पिछले दिनों तेज गर्मी के कारण दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा छा जाता था लेकिन मंगलवार को मौसम सामान्य रहने से लोगों की आवाजाही बढ़ी रही। आगामी दिनों में तापमान में और गिरावट दर्ज हो सकती है।
विज्ञापन
अधिकतम तापमान घटकर 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना जताई गई है। बादलों और हल्की हवाओं के चलते गर्मी का असर फिलहाल कम रहने के आसार हैं।
मौसम में आए इस बदलाव से किसानों ने भी राहत महसूस की है, क्योंकि तेज गर्मी से सब्जी की फसलों और पशुओं पर असर पड़ रहा था।