फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Made the girl students aware about taking precautions in food

Jind News: छात्राओं को किया खानपान में सावधानी बरतने के प्रति किया जागरूक

Tue, 29 Nov 2022 11:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 29 Nov 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Made the girl students aware about taking precautions in food
छात्राओं को खानपान के लिए जागरूक करते हुए डॉ. सुरेंद्र सिंह। संवाद - फोटो : Jind
जींद। राजकीय कन्या महाविद्यालय पिल्लूखेड़ा में महिला प्रकोष्ठ के तत्वावधान मंगलवार को न्यूट्रिशयन विषय पर व्याख्यान का आयोजन करवाया गया। इसमें मुख्य वक्ता के रूप में नागरिक अस्पताल जींद के आहार विशेषज्ञ डॉ. सुरेंद्र सिंह ने शिरक्त कर खान पान के बारे में छात्राओं को जागरूक किया।
विज्ञापन

विशेषज्ञ डॉ. सुरेंद्र ने बताया कि शरीर में कार्बोहाइड्रेट, विटामिन व प्रोटीन की कमी से होने से अनेक तरह की बीमारियां होती हैं। उन्होंने इनकी पूर्ति के लिए सोयाबीन, सलाद व मिठाई को अपनी डाइट में शामिल करने के लिए कहा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हमारे शरीर को सुबह के समय ज्यादा एनर्जी की जरूरत होती है। दोपहर के समय हमें अपने खाने में मिठाई रखनी चाहिए। सायं के समय हमें कम एनर्जी की जरूरत होती है। उन्होंने बताया की 2 से 3 बजे दोपहर के आहार में प्रोटीन की मात्रा सबसे ज्यादा होनी चाहिए। इसलिए हमें प्रोटीन से युक्त पदार्थ 2 से 3 बजे के बीच खाना चाहिए। रोजाना सुबह और शाम को सूरज की किरणों के सामने जाना चाहिए। हरी पत्तेदार सब्जियों में आयरन और मैग्नीशियम होता है। उन्होंने बताया कि दूध के साथ हमें कभी भी हरी सब्जियां का सेवन नहीं करना चाहिए। उन्होंने यह भी बताया कि रात के समय हमें फ ाइबर से युक्त खाना खाना चाहिए। खाने के साथ कभी भी चाय का सेवन नहीं करना चाहिए। उन्होंने बताया कि आज के समय में 90 प्रतिशत लोगों में एनीमिया की बीमारी पाई जाती है। इसका मुख्य कारण सही मात्रा में न्यूट्रियन का सेवन न करना रहता है। इस अवसर पर प्राचार्य ओपी गुप्ता व प्राध्यापिका रविंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed