फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Ludana outpost in-charge caught red handed taking bribe of Rs 35 thousand from liquor contractor

Jind News: शराब ठेकेदार से 35 हजार की रिश्वत लेता लुदाना चौकी प्रभारी रंगे हाथों काबू

Fri, 29 Mar 2024 01:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Fri, 29 Mar 2024 01:58 AM IST
विज्ञापन
Ludana outpost in-charge caught red handed taking bribe of Rs 35 thousand from liquor contractor
जींद। एंटी करप्शन ब्यूरो ने वीरवार को शराब ठेकेदार से मंथली मांगने की एवज में 35 हजार रुपये रिश्वत लेते लुदाना चौकी प्रभारी को काबू किया है। पुलिस ने चौकी प्रभारी के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन


गांव हथवाला निवासी शराब ठेकेदार सुमित ने एंटी करप्शन ब्यूरो को दी शिकायत में बताया कि उसके लुदाना क्षेत्र में शराब के ठेके हैं। लुदाना चौकी प्रभारी दिनेश उससे 35 हजार रिश्वत की मांग कर रहा है। रिश्वत राशि न देने पर उसे ठेके न चलने की धमकी दी गई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने एंटी करप्शन ब्यूरो के इंस्पेक्टर दिनेश के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया, जबकि राजपत्रित अधिकारी के तौर पर एसोसिएट प्रोफेसर राजेश बूरा को नियुक्त किया गया। टीम ने शिकायतकर्ता को 500-550 रुपये के 70 नोट राजपत्रित अधिकारी द्वारा हस्ताक्षरित कर पाउडर लगा दे दिए।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने लुदाना चौकी प्रभारी दिनेश को ठेके पर बुला लिया। जैसे ही शिकायतकर्ता ने रिश्वत राशि दी तो इशारा मिलते ही टीम ने लुदाना चौकी प्रभारी दिनेश को काबू कर लिया। तलाशी लिए जाने पर उसके कब्जे से रिश्वत राशि बरामद हो गई। हाथ धुलाए जाने पर उसके हाथों का रंग लाल हो गया। एंटी करप्शन ब्यूरो ने दिनेश के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। एंटी करप्शन ब्यूरो के इंस्पेक्टर दिनेश ने बताया कि लुदाना चौकी प्रभारी दिनेश शराब ठेकेदार से 35 हजार रुपये रिश्वत की डिमांड कर रहा था। रिश्वत राशि न देने पर उसे ठेके न चलने की धमकी दे रहा था। टीम ने कार्रवाई करते हुए रिश्वत राशि समेत लुदाना चौकी प्रभारी दिनेश को काबू किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed