फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   lpcal election, voting on 22, poll in jind

चुनाव प्रचार थमा, वोटिंग 22 को

Sat, 21 May 2016 12:31 AM IST
jind
jind Updated Sat, 21 May 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
lpcal election, voting on 22, poll in jind
नगर परिषद भवन का फाइल फोटो - फोटो : bureau
नगर परिषद चुनाव में किस्मत आजमा रहे उम्मीदवारों का चुनाव प्रचार शुक्रवार को समाप्त हो गया। अब उम्मीदवार घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क साध रहे हैं। दो दिन शेष हैं और इन दो दिनों में ही उम्मीदवार अपनी तरफ पासा पलटने के लिए ऐड़ी-चोटी का जोर लगा रहे हैं। इसमें कितनी सफलता मिलेगी, यह 22 मई को चुनाव के बाद मतगणना के समय ही तय होगा।
विज्ञापन


22 मई को जींद के 101622, नरवाना के 40498, सफीदों के 20859 व उचाना के 11466 मतदाता अपन स्थानीय सरकार चुनेंगे। इसके साथ ही पहली बार शहरों की पढ़ी लिखी सरकार चुनी जाएगी। 22 मई को जींद व नरवाना दो नगरपरिषद तथा सफीदों व उचाना दो नगरपालिकाओं को चुनाव होगा। इसमें जींद नगर परिषद सबसे बड़ी है। यहां कुल 31 वार्डों में 101622 मतदाता हैं। इनमें से अनुसूचित जाति के लिए तीन, अनुसूचित जाति महिला के लिए दो, पिछड़ा वर्ग के लिए दो महिला के लिए नौ वार्ड आरक्षित हैं। जींद नगर परिषद में 53602 पुरुष तथा 48020 महिला मतदाता हैं। जींद में 26 बूथ संवेदनशील तथा 17 अतिसंवेदनशील हैं। यहां एक वार्ड में सर्वसम्मति हो चुकी है।
विज्ञापन


नरवाना में 23 वार्ड
नरवाना नगर परिषद के 40498 मतदाता 23 नगर पार्षदों का चुनाव करेंगे। इसमें दो अनुसूचित जाति के लिए, दो अनुसूचित जाति महिला के लिए, दो पिछड़ा वर्ग के लिए, छह महिलाओं के लिए आरक्षित वार्ड हैं। 23 में से 12 वार्ड आरक्षित हैं। कुल 11 वार्ड अनारक्षित हैं। यहां 21498 पुरुष, 18932 महिला मतदाता हैं। यहां चार संवेदनशील और दो अतिसंवेदनशील मतदान केंद्र हैं। नरवाना में 23 वार्ड हैं और यहां 89 उम्मीदवार मैदान में हैं। यहां एक वार्ड में सर्वस
विज्ञापन
विज्ञापन


सफीदों नगरपालिका
17 वार्डों के लिए सफीदों 20859 मतदाता 22 मई को अपनी सरकार चुनेंगे। सफीदों में अनुसूचित जाति के लिए दो, अनुसूचित जाति महिला के लिए एक, पिछड़ा वर्ग के लिए दो व महिलाओं के लिए पांच वार्ड आरक्षित हैं। 17 में सात वार्ड अनारक्षित हैं। यहां 11045 पुरुष, 9814 महिला अपनी सरकार चुनेंगी। सफीदों 17 मतदान केंद्र बनाए जाएंगे तथा इनमें से पांच संवेदनशील और एक अतिसंवेदनशील मतदान केंद्र हैं। यहां 17 वार्डों में 57 उम्मीदवार मैदान में हैं।
बॉक्स
उचाना नगरपालिका
उचाना इनलो का भी गढ़ माना जाता है। उचाना नगरपालिका में 13 वार्ड हैं। इनमें एक अनुसूचित जाति, एक अनुसचित जाति महिला, दो पिछड़ा वर्ग तथा चार वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। कुल पांच वार्ड अनारक्षित हैं। उचाना में 6056 पुरुष तथा 5400 महिला मतदाता हैं। कुल 11466 मतदाता चुनाव में भाग लेंगे। यहां 13 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें से तीन संवेदनशील हैं। यहां 13 वार्डों में कुल 34 उम्मीदवार मैदान में हैं। यहां एक वार्ड में सर्वसम्मति बन चुकी है।

 यें है आरक्षित वार्ड
-अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित वार्ड एक, 10, 23, 29,30
-अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित वार्ड: एक व 29
-पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित वार्ड:  सात व 13
-महिलाओं के लिए आरक्षित वार्ड: आठ, 11, 18, 19, 20, 21, 24, 25 व 26
बॉक्स
आचार संहिता के उलंघन में 100 से अधिक को नोटिस
वहीं आचार संहिता का उलंघन करने के आरोप में प्रशासन ने अभी तक 100 से अधिक उम्मीदवारों को नोटिस भेजा है। इनमें 11 नंबर वार्ड वार्ड की एक महिला उम्मीदवार पर प्रचार सामग्री में धार्मिक चिन्ह का प्रयोग करने का आरोप भी है। तहसीलदार रामफल कटारिया के अनुसार उम्मीदवार को नोटिस भेज दिया गया है। इसकी शिकातय बृहस्पतिवार को कुछ लोगों ने एसडीएम योगेश कुमार से की थी।

प्रचार सामग्री लगाने पर वसूले दो लाख
वहीं इस बार नगर परिषद द्वारा निर्धारित स्थानों पर प्रचार सामग्री लगाने वाले उम्मीदवारों से नगर परिषद ने दो लाख 26 हजार 957 रुपये वसूले हैं। वार्ड नंबर नौ में सर्वसम्माति बनने के बाद शेष बचे सभी 30 वार्डों में उम्मीदवारों ने प्रचार सामग्री के लिए स्थान बुक किए हैं।


उम्मीदवारों के पतियों ने संभाला मोर्चा
आरक्षित व सामान्य वार्ड से चुनावी मैदान में कूदी अधिकतर महिलाओं के पति ही चुनावी प्रचार का मोर्चा संभाले रहे हैं। कुछ सक्रिय महिलाओं को छोड़ दें तो अन्य महिलाएं वोट मांगने के लिए घर सभी नहीं निकल पा रही हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed