फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Lost the match, not encouraged: Anshu

मुकाबला हारी हूं, हौसला नहीं : अंशु

Fri, 18 Dec 2020 10:59 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 18 Dec 2020 10:59 PM IST
विज्ञापन
Lost the match, not encouraged: Anshu
रजत पदक विजेता अंशु मलिक को सम्मानित करते संस्था के सदस्य। - फोटो : Jind
जींद। सर्बिया के बेलग्रेड में आयोजित कुश्ती विश्व कप की रजत पदक विजेता निडानी गांव निवासी अंशु मलिक शुक्रवार दोपहरबाद गांव में पहुंची। यहां ग्रामीणों ने उसका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान अंशु मलिक ने कहा कि वह मुकाबला हारी है, हौसला नहीं। अगली प्रतियोगिताओं के लिए वह और ज्यादा अभ्यास करेगी और स्वर्ण पदक जीतने की कमी जो पूरा कर देगी।
विज्ञापन

याद रहे कि बेलग्रेउ में 12 से 18 दिसंबर तक अंतरराष्ट्रीय कुश्ती विश्व कप का आयोजन किया गया। इसमें निडानी गांव निवासी अंशु मलिक ने सीनियर वर्ग में 57 किलोग्राम भार वर्ग में हिस्सा लिया। प्राचार्य राजवंती मलिक ने बताया कि अंशु मलिक ने अपना अच्छा प्रदर्शन करते हुए रजत पदक हासिल किया है। अंशु मलिक ने बताया कि पूरी प्रतियोगिता के दौरान कभी दबाव में नहीं आई। अपने कोच जगदीश श्योराण व दलीप सिंह मलिक द्वारा दिए गए प्रशिक्षण की तकनीक पर पूरा विश्वास था। खींच व पट अटैक से उन्होंने दूसरी पहलवानों को पटखनी दी।
विज्ञापन

जाट सभा करेगी पहलवान को सम्मानित
रजत पदक जीतने पर जाट सभा चंडीगढ़ अंशु मलिक को सम्मानित करेगी। सभा के प्रधान एवं पूर्व डीजीपी डॉ. महेंद्र सिंह मलिक ने बताया कि अंशु मलिक ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। अंशु ने साबित कर दिया है कि बेटियों को मौका मिले तो वे कुछ भी कर सकती हैं। जल्द ही कार्यक्रम आयोजित कर अंशु को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed