{"_id":"69ee4668e3c931c6d60098e3","slug":"lord-parashuram-is-not-the-idol-of-one-community-but-of-all-communities-rajya-sabha-mp-jind-news-c-199-1-sroh1006-152363-2026-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"भगवान परशुराम एक समाज के नहीं, बल्कि सभी बिरादरी के आराध्य : राज्यसभा सांसद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भगवान परशुराम एक समाज के नहीं, बल्कि सभी बिरादरी के आराध्य : राज्यसभा सांसद
विज्ञापन
26जेएनडी15-ब्राह्मण धर्मशाला पिल्लूखेड़ा में आयोजित कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्म
जींद। राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा ने कहा कि भगवान परशुराम किसी एक समाज तक सीमित नहीं हैं, बल्कि वे 36 बिरादरी के आराध्य हैं। हम सभी उनके वंशज हैं, इसलिए उनके आदर्शों और संदेश को आने वाली पीढ़ी तक पहुंचाना चाहिए।
सांसद कार्तिकेय शर्मा रविवार को जामनी चौक से आरंभ हुई भगवान परशुराम जन्मोत्सव एवं भव्य शोभा यात्रा में शामिल होने के बाद पिल्लूखेड़ा स्थित ब्राह्मण धर्मशाला में भगवान परशुराम सेवा समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान आयोजकों ने उनका पगड़ी, सरोपा तथा स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया।
उन्होंने भगवान परशुराम मंदिर के लिए पांच लाख रुपये तथा ज्ञान गंगा केंद्र की स्थापना के लिए दस लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि मंदिर आस्था का प्रतीक है, जबकि ज्ञान गंगा केंद्र भविष्य की जरूरत है। यहां एआई सहित आधुनिक तकनीक की पढ़ाई कराई जाएगी, जिससे युवा न केवल रोजगार पाएंगे बल्कि रोजगार देने वाले भी बनेंगे।
विज्ञापन
इस अवसर पर मार्केट कमेटी पिल्लूखेड़ा के चेयरमैन रोहताश शर्मा, परशुराम सेवा समिति के प्रधान सोनू शर्मा, राजबीर वशिष्ठ लुदाना, रामजुआरी, डॉ. कश्मीरी लाल और रामफल शास्त्री उपस्थित रहे।