{"_id":"663d2f7408b492486408bd04","slug":"locks-of-two-shops-broken-goods-worth-lakhs-stolen-jind-news-c-199-1-jnd1001-116851-2024-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: दो दुकानों के ताले टूटे, लाखों का सामान चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: दो दुकानों के ताले टूटे, लाखों का सामान चोरी
Fri, 10 May 2024 01:47 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Fri, 10 May 2024 01:47 AM IST
विज्ञापन
सफीदों। बुढ़ाखेड़ा व खेड़ी गांव में दो दुकानों के ताले तोड़कर लाखों रुपये कीमत के सामान चोरी कर लिया। सफीदों व पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस ने मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बुढ़ाखेड़ा गांव निवासी गुलशन कुमार ने सफीदों थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी गांव में दुकान है। सुबह जब वह दुकान पर आया तो दुकान में सेंध लगाकर तीन नए इन्वर्टर सिंगल, तीन इन्वर्टर डबल, छह बैटरी, पांच पुराने बैटरे व एक एलईडी टीवी चोरी करके ले गए।
अमरावली खेड़ा गांव निवासी श्रीकांत ने पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने खेड़ी पावर हाउस के पास कन्फेक्शनरी की दुकान की है। सुबह जब वह अपनी दुकान पर पहुंचा तो दुकान के शटर का एक साइट का ताला टूटा था। दुकान से दो बैटरी, 60 डिब्बी सिगरेट, 15 पैकेट बीड़ी, 30 पैकेट नमकीन, गल्ले में रखे दो हजार रुपये चोरी कर लिए। दुकान के बाहर लगे कैमरे में चोर शटर उखाड़ते हुए दिखे।