फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Locks of four shops broken, questions raised on police patrol

चार दुकानों के ताले टूटे, पुलिस की गश्त पर उठे सवाल

Fri, 17 Jun 2022 12:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jun 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Locks of four shops broken, questions raised on police patrol
नरवाना। निकाय चुनाव को लेकर पुलिस गश्त तेज करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके बाद भी हाईवे पर एक साथ चार दुकानों के ताले तोड़कर हुई चोरी की घटनाओं से पुलिस गश्त पर सवाल उठ खड़े हो गए हैैं। दुकानों मेें चोरी होने पर एएसपी कुलदीप सिंह मौके पर मौके पर पहुंचे और फिंगर एक्सपर्ट की मदद से आवश्यक साक्ष्यों को जुटाया।
विज्ञापन

बस स्टैंड के नजदीक दिल्ली-पटियाला हाईवे पर चोरों ने दुकानों के ताले तोडक़र गल्ले में पड़ी नगदी पर हाथ साफ दिया। चोरों ने सालासर शू पैलेस की दुकान का ताला तोडक़र गल्ले से लगभग 35 हजार रुपये नगद, वैष्णों क्लाथ हाऊस की दुकान के गल्ले से 10 हजार रुपये, सूरजभान करियाणा स्टोर की दुकान से 20 हजार, मित्तल मेडिकल स्टोर से 10500 रुपये की राशि चोरी कर ली। हाइवे पर एक साथ चारों दुकानों में चोरी होने पर दुकानदारों में दहशत फैल गई और उनकी पुलिस के प्रति नाराजगी दिखाई दी। दुकानदारों का कहना था कि अब नगरपरिषद चुनाव का समय है, तो पुलिस की गश्त तेज होनी चाहिए, लेकिन पुलिस गश्त करने की बजाय रात को आराम करती दिखाई देती है। जिससे दुकानों के ताला तोडक़र चोरी करना चोरों के बुलंद हौसले को दर्शाता है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि चोरों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाये।
विज्ञापन

बाक्स
दिल्ली-पटियाला हाइवे पर चार दुकानों में चोरी होना पुलिस की नाकामी दर्शाता है। जिसके लिए उनके द्वारा आवश्यक कारवाई की जायेगी। दुकानों से आवश्यक साक्ष्यों को जुटाया गया है। इसलिए जल्डद ही चोरों की गिरफ्तारी की जाएगी। --कुलदीप सिंह, एएसपी नरवाना।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed