{"_id":"67cc864c758e5d401d0f681f","slug":"local-restaurant-house-jind-news-c-199-1-jnd1002-131180-2025-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकसित भारत युवा संसद रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि बढ़ाई : हरप्रीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकसित भारत युवा संसद रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि बढ़ाई : हरप्रीत
Sat, 08 Mar 2025 11:32 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sat, 08 Mar 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
08जेएनडी03-राजकीय महाविद्यालय में पत्रकार वार्ता के दौरान जानकारी देते हुए सदस्य। संवाद
जींद। राजकीय महाविद्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान नेहरू विकास केंद्र के जिला युवा अधिकारी हरप्रीत ने कहा कि विकसित भारत युवा संसद के जिला स्तरीय कार्यक्रम में रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि नौ मार्च से बढ़ाकर 16 मार्च कर दी गई है। विद्यार्थियों को इस महत्वपूर्ण अवसर का अधिकतम लाभ उठाने के लिए रजिस्ट्रेशन और वीडियो अपलोड प्रक्रिया को सुचारू रूप से जारी रखने का अनुरोध किया गया है।
हरप्रीत ने कहा कि जिले का लक्ष्य पांच हजार वीडियो अपलोड करने का है। इसे प्राप्त करने के लिए सभी महाविद्यालयों और शिक्षण संस्थानों को सक्रिय योगदान देने की अपील की गई है। विद्यार्थियों को विकसित भारत आपके लिए क्या मायने रखता है विषय पर एक मिनट का वीडियो तैयार कर माई भारत पोर्टल पर अपलोड करना होगा। उन्होंने कहा कि रजिस्ट्रेशन रिपोर्ट प्रतिदिन नोडल अधिकारी को अवगत कराई जाए, ताकि कार्यक्रम की प्रगति की नियमित समीक्षा की जा सके और लक्ष्य को समय पर प्राप्त किया जा सके। राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सत्यवान मलिक ने सभी विद्यार्थियों से कार्यक्रम में भाग लेने का आग्रह किया और इसे युवाओं के लिए लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं को समझने और नीति-निर्माण में योगदान देने का महत्वपूर्ण अवसर बताया।