फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Loan of one and a half million rupees taken on property by raising another woman in place of dead

मृत की जगह दूसरी महिला खड़ी करके प्रॉपर्टी पर लिया साढ़े दस लाख रुपये का ऋण

Fri, 27 Nov 2020 12:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 27 Nov 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
Loan of one and a half million rupees taken on property by raising another woman in place of dead
मृत महिला की जगह दूसरी महिला को दिखाकर स्मॉल फाइनेंस बैंक से साढ़े दस लाख रुपये का ऋण लेकर हड़पने पर शहर थाना पुलिस ने अदालत के आदेश पर दो लोगों को नामजद करते हुए कुछ अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

अदालत में दायर याचिका में स्मॉल फाइनेंस बैंक मैनेजर हेमंत ने कहा कि मार्च 2020 में जुलाना निवासी राजबीर तथा विकास ने उनके बैंक से 20 लाख रुपये के ऋण के लिए आवेदन किया। इसमें उन्होंने अपनी मां शांति देवी की प्रॉपर्टी की गारंटी दी। आवेदनकर्ताओं ने बताया कि उन्होंने ओरियंटल बैंक ऑफ कामर्स से ऋण लिया हुआ है। ओबीसी का ऋण व आपसे ऋण लेकर चुकता कर देंगे। बैंक कर्मचारी ने शांति देवी की प्रॉपर्टी का जायजा लिया और शांति देवी से भी बातचीत की। इसके आधार पर बैंक ने उनको दस लाख 47 हजार रुपये का ऋण उपलब्ध करवा दिया तथा बाकी पैसे गारंटी के दस्तावेज मिलने के बाद देने को कहा। बैंक ने जब गारंटी के दस्तावेज मांगे तो आरोपियों ने दस्तावेज उपलब्ध नहीं करवाए। इसके बाद बैंक अधिकारियों को पता चला कि शांति देवी की मौत 18 मई 2019 को हो चुकी है। जिस बुजुर्ग महिला से बैंक कर्मचारी मिले थे, वह शांति देवी नहीं थी। अदालत ने याचिका के आधार पर पुलिस को मामला दर्ज करने के आदेश दिए। शहर थाना पुलिस ने जुलाना निवासी राजबीर, गांव लिजवाना कलां निवासी विकास को नामजद करते हुए कुछ अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी एएसआई बलविंदर ने कहा कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed