{"_id":"66fc5dd7192a47eefd0fff14","slug":"lizard-found-dead-in-the-water-cooler-of-km-college-jind-news-c-199-1-sroh1007-123848-2024-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: केएम कॉलेज के वाटर कूलर में मरी मिली छिपकली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: केएम कॉलेज के वाटर कूलर में मरी मिली छिपकली
Wed, 02 Oct 2024 02:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Wed, 02 Oct 2024 02:08 AM IST
विज्ञापन
01जेएनडी43 : कॉलेज के वाटर कूलर में तैरती मरी हुई छिपकली। स्रोत सोशल मीडिया
नरवाना। केएम कॉलेज के वाटर कूलर में मरी हुई छिपकली मिलने का वीडियो कॉलेज के विद्यार्थियों ने सोशल मीडिया पर वायरल किया है। विद्यार्थियों का कहना है कि पीने का पानी शुद्ध है या नहीं है। इसको लेकर कॉलेज प्रशासन जरा सा भी ध्यान नहीं दे रहा है।
विद्यार्थियों ने कहा की इससे पहले भी कॉलेज में पीने के पानी और शौचालय में बनी अवस्थाओं को लेकर कई बार शिकायत दी गई है, लेकिन कॉलेज प्रशासन ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। इस कारण विद्यार्थियों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है। विद्यार्थियों ने कहा कि कॉलेज प्रशासन की जिम्मेदारी बनती है कि जो मूलभूत सुविधाएं उनके के लिए एक शिक्षण संस्थान में होती हैं उसकी समय पर जांच करवाई जाए। उनको दुरुस्त रखा जाए, लेकिन शहर केएम कॉलेज में प्रशासन इस प्रकार की बातों की ओर कोई ध्यान नहीं देता। इसके चलते विद्यार्थियों में रोष है।
वाटर कूलर में मरी हुई छिपकली मिली नहीं है। उसमें शरारती तत्वों ने डाली है, ताकि कॉलेज का माहौल खराब किया जा सके। विद्यार्थियों के लिए अलग से साफ पानी की व्यवस्था की हुई है। यह वाटर कूलर बंद है। उस पर नोटिस चिपकाया हुआ है। -डॉ. मीनू सिंह, प्राचार्य, केएम कॉलेज, नरवाना।