{"_id":"6578aee87b9500b793091596","slug":"line-loss-in-sikandarpur-majra-is-just-seven-per-cent-jind-news-c-197-1-snp1002-10723-2023-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: सिकंदरपुर माजरा में लाइन लॉस महज सात फीसदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: सिकंदरपुर माजरा में लाइन लॉस महज सात फीसदी
Wed, 13 Dec 2023 12:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Wed, 13 Dec 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
गोहाना। गोहाना क्षेत्र में बिजली निगम के प्रयास व ग्रामीणों के सहयोग के चलते गांव सिकंदरपुर माजरा का लाइन लॉस कम होकर सात फीसदी तक रह गया है। यह बिजली निगम के लिए बड़ी कामयाबी है।
बिजली निगम के अधिकारियों का कहना है कि इस गांव का लाइन लॉस शहर से भी कम है। शहर में लाइन लॉस का आंकड़ा 20 फीसदी तक है। लाइन लॉस कम होने से गांव में बिजली आपूर्ति बढ़ाई गई है, ताकि दूसरे गांव प्रेरित होकर लाइन लॉस को कम करने में सहयोग करें। बिजली निगम ने गोहाना के 89 गांवों को म्हारा गांव जगमग गांव योजना में शामिल किया है। इन गांवों में बिजली के मीटरों को घरों से बाहर निकाल दिया है, लेकिन अब भी अधिकतर गांवों में लाइन लॉस कम नहीं हुआ है। बिजली निगम के आंकड़ों के अनुसार ग्रामीण क्षेत्रों में अब भी लाइन लॉस 40 फीसदी तक है। वहीं तीन गांव अब तक म्हारा गांव जगमग गांव योजना में शामिल नहीं हुए हैं। बिजली निगम के अधिकारी अब सिकंदरपुर माजरा गांव को मॉडल गांव के रूप में दूसरे गांवों के सामने पेश करेंगे और ग्रामीणों को जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाएंगे, ताकि लाइन लॉस को कम किया जा सके।
वर्जन
गांव सिकंदरपुर माजरा में लाइन लॉस कम होकर 7 फीसदी तक रह गया है। यह बिजली निगम के लिए बड़ी सफलता है। अब इस गांव को मॉडल गांव के रूप में दूसरे गांव में पेश किया जाएगा, ताकि दूसरे गांवों में भी लोगों को योजना का लाभ बताकर लाइन लॉस कम किया जा सके।-सुनील कुमार, एसडीओ, सब अर्बन-सब डिविजन, गोहाना