फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Lights and swings will be installed in the city's parks; the municipal council has issued a tender worth Rs 23.28 lakh.

Jind News: शहर के पार्कों में लगेंगी लाइटें और झूले, नप ने लगाया 23.28 लाख का टेंडर

Fri, 23 Jan 2026 11:31 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jan 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
Lights and swings will be installed in the city's parks; the municipal council has issued a tender worth Rs 23.28 lakh.
23जेएनडी02-शहर के एक खस्ता हालत में पार्क। संवाद
जींद। शहरवासियों को लिए राहत की खबर है। अब शहर के पार्काें में बंदी पड़ी लाइटें ठीक की जाएंगी। झूले लगाए जाएंगे। नगर परिषद ने 23.28 लाख रुपये का टेंडर जारी किया है।
विज्ञापन

कई जगह पार्काें में लाइटें बंद पड़ी हैं। झूले भी टूटे हुए हैं। शहरवासियों को सुबह-शाम सैर करने में परेशानी आ रही है। अब लाइटें लगने से पार्काें में रोशनी बढ़ेगी और रात के समय भी शहरवासी सैर कर सकेंगे। साथ ही बच्चों के लिए झूलों की सुविधा मिलने से परिवारों की पार्काें में आवाजाही बढ़ेगी।
विज्ञापन

पार्काें में सुविधा नहीं होने के कारण शहरवासियों ने आना कम कर दिया था। इससे पार्क वीरान से नजर आने लगे थे लेकिन अब लाइटें और झूलों की सुविधा होने के चलते शहरवासियों का पार्काें में आवागमन बढ़ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर परिषद महात्मा ज्योतिबा फुले पार्क में लाइटें और खंभे लगाने पर 8.87 लाख रुपये खर्च करेगा। इसके अलावा सुनार धर्मशाला के सेक्टर-6 में 9.32 लाख रुपये से हॉल का निर्माण होगा। वहीं राजीव सिंगला के कार्यालय के सामने पार्क में जिम और झूलों पर पांच लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। परिषद का उद्देश्य है कि सभी कार्य तय समय में पूरे हों ताकि शहरवासी जल्द इन सुविधाओं का लाभ उठा सकें। उन्हें किसी प्रकार की परेशानी न हो।

सुनार धर्मशाला में बनेगा आधुनिक हॉल
सेक्टर-6 स्थित सुनार धर्मशाला में आधुनिक सामुदायिक हाल का निर्माण किया जाएगा। यह हाल सामाजिक, धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए उपयोग में लाया जाएगा। पिछले काफी समय से क्षेत्रवासियों द्वारा सामुदायिक भवन की मांग की जा रही थी, हाल बनने से आसपास के लोगों को शादियों, बैठकों और अन्य कार्यक्रमों के लिए निजी भवनों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। सामुदायिक हाल बनने से सामाजिक आयोजनों के लिए स्थाई स्थान मिलेगा। सामाजिक, धार्मिक और राजनीतिक कार्य यहां पर आसानी से कर सकेंगे।


वर्जन
पार्काें में जिम और झूलों के लिए 23 लाख 28 हजार 75 रुपये के टेंडर लगाए गए हैं। नप का उद्देश्य शहरवासियों को बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराना है। जल्द ही इन पर कार्य शुरू कर दिया जाएगा। सभी कार्यों को पारदर्शी तरीके और समय सीमा में पूरा कर लिया जाएगा।-ऋषिकेश चौधरी, ईओ, नगर परिषद जींद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article