फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Light shower due to active Western Disturbance

Jind News: पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से आई हल्की फुहार

Tue, 30 Jan 2024 12:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 30 Jan 2024 12:30 AM IST
विज्ञापन
Light shower due to active Western Disturbance
जींद। पश्चिमी विक्षोभ के सोमवार को सक्रिय होने पर एक बार फिर से मौसम ने करवट ली। सुबह के समय हल्की फुहार गिरी। दोपहर बाद तीन बजे तक सूर्य के निकलने का लोग इंतजार करते रहे। तीन बजे कुछ देर के लिए धूप निकलने पर कुछ राहत मिली।
विज्ञापन

सोमवार को अधिकतम तापमान 19 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा की गति छह किलोमीटर प्रतिघंटा रही। हवा चलने के कारण कोहरा नाममात्र का रहा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार तीन फरवरी तक जिले में बूंदाबांदी होने की संभावना है। पहाड़ों पर बर्फबारी के चलते सोमवार को ठिठुरन बढ़ी, लेकिन आने वाले दिनों में तापमान बढ़ने के आसार हैं।
विज्ञापन

सुबह सात बजे के बीच उचाना क्षेत्र समेत कई जगह पर बूंदों की हल्की फुहार दिखी। 2 फरवरी के बाद मौसम साफ होने की उम्मीद के साथ सर्दी के सीजन की विदाई होनी शुरू हो जाएगी। हालांकि सुबह और शाम को ठंड अभी 15 फरवरी तक बरकरार रहेगी। दिन में धूप निकलने के साथ अधिकतम तापमान 20 डिग्री तक पहुंच सकता है। इस समय सर्दी का जो मौसम चल रहा है, यह पशुओं में मुंहखुर की बीमारी के अनुकूल है, इसलिए मुंहखुर से बचाव के लिए चार लाख 80 हजार पशुओं को टीका लगाया जाएगा। मंगलवार को वैक्सीन की पांच लाख डोज जिला पशुपालन विभाग में पहुंच जाएगी। इसके बाद योजना बनाकर वैक्सीन लगाने का काम शुरू किया जाएगा। पशुपालन विभाग के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. बलवंत ने बताया कि ठंड में पशुओं का ध्यान रखें। यह उनके बच्चों को प्रभावित कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फसलों में पानी के लिए दो-तीन दिन का इंतजार करें किसान : डाॅ. राजेश
पांडु पिंडारा कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानी डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि 31 जनवरी से तीन फरवरी के दौरान बादल छाने का अनुमान है। कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। दो फरवरी तक अधिकतम तापमान 17 से 18 डिग्री और न्यूनतम सात से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। किसान अपनी फसल में पानी देने की सोच रहे हैं तो दो-तीन दिन तक इंतजार करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed