फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Light rain in the city in the afternoon, surrounding area still dry

Jind News: दोपहर बाद शहर में हुई हल्की बारिश, आसपास का क्षेत्र अभी भी सूखा

Mon, 29 Jul 2024 03:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 29 Jul 2024 03:10 AM IST
विज्ञापन
Light rain in the city in the afternoon, surrounding area still dry
28जेएनडी27 : बारिश के बाद सड़कों पर फैला पानी। संवाद
जींद। शहर में रविवार शाम को साढ़े तीन बजे के आसपास हल्की बारिश हुई। हालांकि यह बारिश केवल आधे शहर में हुई, लेकिन बारिश के बाद उमस अधिक बढ़ गई। जिले में 25 जून के बाद यह हल्की बारिश हुई है। शहर के आसपास के क्षेत्र में बारिश नहीं हुई। बारिश भी केवल 15 मिनट के आसपास ही हुई। पूरा दिन आसमान में काले बादल छाए रहते हैं, लेकिन बारिश नहीं होती।
विज्ञापन

रविवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान अधिक होने के कारण लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल पाती है। बारिश नहीं होने का असर धान की फसल पर हो रहा है। अभी तक 75 प्रतिशत क्षेत्र में ही धान की रोपाई का कार्य हो पाया है। बारिश नहीं होने के कारण लोगों ने धान की रोपाई का कार्य रोक दिया गया है। अभी तक जिले में केवल 40 एमएम ही बारिश हुई है। मानसून सीजन का लगभग एक महीना बीत चुका है, लेकिन बारिश कम होने से इस बार सूखे जैसे हालात हो रहे हैं। मौसम वैज्ञानिक डाॅ. राजेश कुमार ने कहा कि जिले में एक-दो दिन में अच्छी बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed