फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Lifting work is very slow in Didwara purchase center

Jind News: खरीद केंद्र डिडवाड़ा में उठान कार्य बेहद धीमा

Sat, 26 Apr 2025 12:55 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 26 Apr 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
Lifting work is very slow in Didwara purchase center
25जेएनडी21-डिडवाड़ा खरीद केंद्र में पड़ी हुई गेहंू के ढेर और बोरियां। संवाद
सफीदों। गांव डिडवाड़ा स्थित गेहूं खरीद केंद्र पर कट्टों का उठान कार्य बेहद ढीला है। गेहूं के बैगों का उठान नहीं हो पाने के कारण यहां के आढ़ती और किसान काफी परेशान है। इस संबंध में परेशान आढ़तियों ने मार्केट कमेटी सचिव सफीदों को पत्र लिखकर गेहूं के कट्टों को उठाने की मांग की है।
विज्ञापन

पत्र में आढ़ती शिवचरण दास सुनील कुमार, मांगेराम एंड संस, चेची ट्रेडिंग कंपनी और रामप्रसाद शिवकुमार ने लिखा है कि इस खरीद केंद्र पर लगभग 70000 क्विंटल गेहूं की आवक हो चुकी है। इसमें से लगभग 55000 क्विंटल गेहूं की खरीद की जा चुकी है। इनमें से मात्र 7500 कट्टों का उठान हो पाया है। गेहंू के कट्टों को उठवाने के लिए यहां पर मात्र तीन गाडिय़ां लगी हुईं हैं। इन मात्र तीन गाड़ियों से पूरे खरीद केंद्र का उठान संभव नहीं है। इसके लिए अतिरिक्त गाड़ियां लगाने की आवश्यकता है। पूरा माल खुले में पड़ा हुआ है और इस खरीद केंद्र में किसी प्रकार के शेड की व्यवस्था नहीं है। आगजनी और बारिश के कारण गेहूं का नुकसान होने की काफी संभावनाएं बनी हुई हैं। बता दें कि सरकार ने किसानों की सहूलियत के लिए गांव डिडवाड़ा में परचेज सेंटर बनाया हुआ है और यहां पर चार आढ़ती किसानों की फसल बिकवाने का कार्य कर रहे हैं। उठान नहीं होने के कारण आढ़तियों को किसानों की फसल डलवाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस खरीद केंद्र में आसपास के गांवों का काफी मात्रा में गेहूं आता है। मंडी में किसानों का अनाज डलवाने के लिए जगह काफी कम पड़ गई है। किसानों का अनाज मजबूरन उन्हे इधर-उधर कच्चे स्थानों पर डलवाना पड़ रहा है। खरीद केंद्र से उठान नहीं होने के कारण उन्हें इन गेहूं के कट्टों का दिन-रात पहरा देना पड़ रहा है। इसके अलावा समस्या यह भी है कि जब तक इन कट्टों का उठान नहीं होगा तब तक किसानों के खातों में उनकी फ सल का भुगतान नहीं पहुंचेगा। पेमेंट नहीं मिलने के कारण किसानों को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने सरकार व प्रशासन से मांग कि डिडवाड़ा खरीद केंद्र से गेंहू के कट्टों का तत्काल उठान शुरू करवाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed