फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Lift-escalator built at a cost of 1.25 crores starts, changing platforms becomes easier

Jind News: सवा करोड़ से बनी लिफ्ट-एस्केलेटर शुरू, आसान हुआ प्लेटफार्म बदलना

Wed, 12 Aug 2026 11:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
Lift-escalator built at a cost of 1.25 crores starts, changing platforms becomes easier
फोटो 12जेएनडी25-रेलवे जंक्शन पर तैयार की गई लिफ्ट, जो शुरू हो गई है। संवाद
जींद। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत जींद जंक्शन पर लगाई गई लिफ्ट शुरू हो गई हैं। अब यात्रियों को एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म पर जाने में जाने में आसानी होगी। विशेषकर बुजुर्ग, दिव्यांग और भारी सामान लेकर यात्रा करने वाले यात्रियों को इसका सबसे अधिक लाभ होगा। लिफ्ट और स्वचालित सीढ़ियां लगाने के कार्य पर करीब सवा करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं।
विज्ञापन

रेलवे जंक्शन पर जनवरी की शुरुआत में स्वचालित सीढ़ियां (एस्केलेटर) और लिफ्ट लगाने का सामान पहुंचा था। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद अब दोनों सुविधाएं यात्रियों के लिए शुरू कर दी गई हैं।
विज्ञापन

जंक्शन से प्रतिदिन 30 से अधिक एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनों का आवागमन होता है। ऐसे में यात्रियों को कई बार एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म पर जाना पड़ता है। अब लिफ्ट और स्वचलित सीढ़ियां (एस्केलेटर) शुरू होने से यात्रियों को प्लेटफार्म बदलने में काफी सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत जींद जंक्शन के नए भवन का करीब 25 करोड़ रुपये की लागत से निर्माण करवाया गया है। 17 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाइड्रोजन ट्रेन के उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान जींद जंक्शन के नए भवन का भी उद्घाटन किया था। नए भवन में यात्रियों के लिए वातानुकूलित प्रतीक्षालय, बड़ी पार्किंग समेत कई आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई हैं।

वर्जन
रेलवे जंक्शन पर लिफ्ट शुरू हो गई है। यात्रियों को एक-दूसरे प्लेटफार्म पर जाने के लिए लाइन पार नहीं करनी पड़ेगी। वहीं स्वचालित सीढ़ियां भी चालू हो गई हैं। -जेएस कुंडू, अधीक्षक, रेलवे जंक्शन जींद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article