{"_id":"6578a7ac4448316c180cb6ae","slug":"life-imprisonment-to-two-accused-of-kidnapping-and-raping-a-minor-jind-news-c-199-1-sroh1009-10104-2023-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म करने के दो दोषियों को आजीवन कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म करने के दो दोषियों को आजीवन कैद
Wed, 13 Dec 2023 12:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Wed, 13 Dec 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
जींद। नाबालिग का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म करने के दो दोषियों को एएसजे डॉ. चंद्रहांस की अदालत ने आजीवन कैद व साढ़े 30-30 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना नहीं भरने पर दोनों को दो-दो वर्ष की अतिरिक्त कैद काटनी होगी।
उचाना थाना क्षेत्र के एक गांव के एक व्यक्ति ने 15 अक्तूबर 2022 को पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि रात उनके परिवार में कार्यक्रम था। जिसके चलते देर रात को उसकी 15 वर्षीय बेटी घर से कार्यक्रम में शामिल होने जा रही थी। उसी दौरान गांव के ही आशीष तथा मोहित ने उसकी बेटी का अपहरण कर लिया और स्कूल में ले गए। जहां पर दोनों ने उसे कमरे में बंधक बनाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। उचाना थाना पुलिस ने व्यक्ति की शिकायत पर आशीष तथा मोहित के खिलाफ अपहरण, सामूहिक दुष्कर्म, बंधक बनाने का मामला दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया।