फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   License of three brick kilns canceled for violation of NGT orders

एनजीटी के आदेशों का उल्लंघन करने पर तीन ईंट भट्ठों का लाइसेंस रद्द

Wed, 04 Nov 2020 12:05 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2020 12:05 AM IST
विज्ञापन
License of three brick kilns canceled for violation of NGT orders
नेशनल ग्रीन ट्रिब्युनल के आदेशों का उल्लंघन करने पर डीसी डॉ. आदित्य दहिया ने जिले के तीन ईंट-भट्ठों का लाइसेंस रद्द कर दिया है। साथ में ही दो को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। बढ़ते पर्यावरण प्रदूषण के मद्देनजर नेशनल ग्रीन ट्रिब्युनल द्वारा राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के सभी ईंट-भट्ठों को आगामी आदेशों तक बंद रखने के आदेश दिए थे। इसके बावजूद भी जिले के कुछ ईंट-भट्ठा संचालकों ने इन आदेशों की भट्ठों को चलाकर उल्लंघन किया है।
विज्ञापन

डीसी डॉ. आदित्य दहिया ने ऐसे ईंट-भट्ठों के मालिकों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, पुलिस विभाग, फायर बिग्रेड तथा खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारियों की एक संयुक्त टीम का गठन किया। टीम द्वारा शिकायत के आधार पर ईंट-भट्ठों का औचक निरीक्षण किया गया। इसमें ईगराह गांव के दूहन ईंट-भट्ठा ग्रामोद्योग मंडल, राजा ब्रिक्स कंपनी तथा खटकड़ गांव में गणपति भट्ठा कंपनी चलते पाए गए। इन पर टीम द्वारा सख्त कार्रवाई करते हुए रिपोर्ट डीसी को भेजी गई। इस पर डीसी तीनों ईंट-भट्ठों के लाइसेंस रद्द करने और प्रतिभूति राशि जब्त करने के निर्देश दिए। इस दौरान टीम द्वारा शंकर ईंट भट्ठा मोहनगढ़ छापड़ा तथा शिव भट्ठा ग्रामोद्योग का भी निरीक्षण दौरा किया गया। इन ईंट-भट्ठों को भी कारण बताओ नोटिस जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed