फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Library structure ready, will help in studies

Jind News: लाइब्रेरी का ढांचा तैयार, पढ़ाई में मिलेगी मदद

Sun, 26 Nov 2023 12:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 26 Nov 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
Library structure ready, will help in studies
25जेएनडी32: सर्व जातीय दाड़न खाप चबूतरा पालवां जहां पर लाइब्रेरी का निर्माण हो रहा है। संवाद
उचाना। सर्व जातीय दाड़न खाप के पालवां चबूतरे पर लाइब्रेरी का स्ट्रक्चर लगभग तैयार हो चुका है। डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला द्वारा लाइब्रेरी निर्माण को लेकर 51 लाख रुपये की राशि भेजी गई है। पंचायत विभाग द्वारा लाइब्रेरी निर्माण का कार्य करवाया जा रहा है।
विज्ञापन

चबूतरे की बेसमेंट में लाइब्रेरी का निर्माण किया गया है। बिजली की फिटिंग होनी बाकी है जिसको लेकर टेंडर हो चुका है। यहां पर फॉलसिलिंग, दीवारोंपर डायल, रंग-रोगन, ग्रिल लगाने के साथ-साथ फ्लोरिंग का काम पूरा हो चुका है। लाइब्रेरी बनने के बाद युवाओं को फायदा होगा। लंबे समय से युवाओं द्वारा उचाना में आधुनिक लाइब्रेरी निर्माण की मांग की जा रही थी। इस मांग को पालवां चबूतरे पर आयोजित सम्मान समारोह में पहुंचे डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला द्वारा 51 लाख रुपये लाइब्रेरी के लिए मंजूर किए थे। ये राशि आने के बाद इसका काम लगभग पूरा हो चुका है।
विज्ञापन

लाइब्रेरी में कर सकेंगे पढ़ाई
युवा अमन, राजीव, अमित, राजेश ने कहा कि पालवां चबूतरे पर लाइब्रेरी बनने के बाद युवाओं को सबसे अधिक फायदा होगा। यहां पर वो विभिन्न नौकरियों में अप्लाई करने के बाद एग्जाम की तैयारी को लेकर पढ़ाई कर सकेंगे। आज के समय लाइब्रेरी सबसे जरूरी है जहां युवा पढ़ाई बिना किसी परेशानी के कर सकते है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लगभग हो चुका है काम पूरा

पालवां गांव के सर्व जातीय दाड़न खाप के चबूतरे पर लाइब्रेरी का स्ट्रक्चर लगभग तैयार हो चुका है। बिजली फिटिंग को लेकर टेंडर हो गया है। 51 लाख रुपये के आस-पास की राशि इस पर खर्च हुई है।


पेशल शर्मा, पंचायत विभाग, एक्सईएन, जींद।

समाज को होगा फायदा

चबूतरे पर लाइब्रेरी बनने के बाद समाज को फायदा होगा। स्ट्रक्चर लगभग तैयार हो चुका है। फर्नीचर, एसी का काम अभी बाकी है। यहां पर युवा नौकरियों के एग्जाम को लेकर तैयार कर सकेंगे। 51 लाख की राशि डिप्टी सीएम द्वारा लाइब्रेरी को लेकर भेजी गई थी। बेसमेंट में लाइब्रेरी का निर्माण किया गया है।

सूरजभान घसो, सर्व जातीय दाड़न खाप चबूतरा पालवां, प्रधान।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed