फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Legal awareness camps will be organized from today till 30th April

Jind News: आज से 30 अप्रैल तक आयोजित होंगे कानूनी जागरूकता शिविर

Tue, 02 Apr 2024 12:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 02 Apr 2024 12:01 AM IST
विज्ञापन
Legal awareness camps will be organized from today till 30th April
जींद। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी दानिश गुप्ता ने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के चेयरमैन एवं जिला एवं सत्र न्यायाधीश यशवीर सिंह राठौर के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दो से 30 अप्रैल तक विभिन्न गांवों में कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित करेगा। पैनल अधिवक्ता हालस, नालसा, कानूनी जानकारी व मतदान के प्रति जागरूक किया जाएगा। आमजन को शिविरों में ये समझाया जाएगा कि मतदान करना आपका लोकतंत्र अधिकार है। अगर कोई व्यक्ति मतदान के प्रति आपको किसी प्रकार का प्रलोभन देता है तो उसकी जानकारी तुरंत जिला प्रशासन को दें। उन्होंने बताया कि 2 अप्रैल को तलौडा खेड़ी व तलौडा गांव में पैनल अधिवक्ता विज्ञान मोहन, 3 अप्रैल को पैनल अधिवक्ता सोमपाल द्वारा गांव अलेवा व हसंनपुर में, चार अप्रैल को पैनल अधिवक्ता संदीप द्वारा गांव ढिगाना व पड़ाना में, पांच अप्रैल को पैनल अधिवक्ता संदीप कुमार द्वारा गांव खटकड़, बरसोला में, छह अप्रैल को पैनल अधिवक्ता विवेक अरोड़ा द्वारा गांव रामराय, गुलकनी में, आठ अप्रैल को पैनल अधिवक्ता रोहित द्वारा गांव किलाजफरगढ़, पोली में, नौ अप्रैल को पैनल अधिवक्तां रवि द्वारा गांव मनोहरपुर, खुंगा कोठी में, दस अप्रैल को पैनल अधिवक्ता राजकुमार सरोहा गांव ईंटल कलां, ईंटल खुर्द, 12 अप्रैल को पैनल अधिवक्ता राहुल बतरा द्वारा शाहपुर, दालमवाला में, 15 अप्रैल को पैनल अधिवक्ता राहुल द्वारा गांव ईगराह, बीबीपुर में, 16 अप्रैल को पैनल अधिवक्ता सुरेंद्र सिंह द्वारा अमरगढ़, बदोवाला गांव में, 18 अप्रैल को पैनल अधिवक्ता शनि द्वारा भिखेवाला, कलौदा कलां गांव में, 19 अप्रैल को पैनल अधिवक्ता सुनील कुमार द्वारा फरैन कलां, फरैन खुद गांव में, 22 अप्रैल को पैनल अधिवक्ता सुखदेव सिंह लोन, धमतान सहिब गांव, 23 अप्रैल को पैनल अधिवक्ता सुदेश रानी दनौदा कलां, सच्चा खेड़ा गांव में, 24 अप्रैल को पैनल अधिवक्ता मुकेश कलसन बुढ़ाखेड़ा व सिल्लाखेड़ी गांव, 25 अप्रैल को पैनल अधिवक्ता नीरज मलिक हाट, हरिगढ़ गांव में, 26 अप्रैल प्रेयश कुमार मुआना व सिंघाना गांव में, 29 अप्रैल को पैनल अधिवक्ता विनय ढिंगरा पाजू कलां, अफताबगढ़ गांव में तथा 30 अप्रैल को पैनल अधिवक्ता सुरेन्द्र कुमार पिल्लूखेड़ा, जामनी गांव में कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed