फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Learn from the pain of Partition and strengthen brotherhood.

Jind News: विभाजन की पीड़ा से सीख लेकर भाईचारा मजबूत करें

Sat, 15 Aug 2026 01:48 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 15 Aug 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
Learn from the pain of Partition and strengthen brotherhood.
जींद। हिन्दू कन्या महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की ओर से 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विभाजन की पीड़ा को स्मरण करते हुए पीड़ितों को श्रद्धांजलि देना और शांति, एकता व भाईचारे का संदेश देना रहा। राज्य राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यालय के निर्देशानुसार कार्यक्रम में विभाजन की त्रासदी और उससे जुड़े ऐतिहासिक प्रसंगों पर आधारित लघु चलचित्र द न्यू पोस्ट बॉक्स का प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी क्रांति ने किया। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. पूनम मोर ने कहा कि विभाजन का इतिहास हमें मानवता, आपसी प्रेम और राष्ट्रीय एकता का महत्व समझाता है। उन्होंने विभाजन के दौरान पीड़ित परिवारों और जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि अतीत की पीड़ा से सीख लेकर समाज में शांति, सद्भाव और भाईचारे को मजबूत करना चाहिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed