{"_id":"67eee8309be41f5ed9073191","slug":"leakage-in-cng-cylinder-a-major-accident-was-averted-jind-news-c-199-1-sroh1006-132541-2025-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: सीएनजी सिलिंडर में रिसाव, बच गया बड़ा हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: सीएनजी सिलिंडर में रिसाव, बच गया बड़ा हादसा
Fri, 04 Apr 2025 01:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Fri, 04 Apr 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
03जेएनडी08-सफीदों मार्ग पर सीएनसी रिसाव होने के बाद खड़ा टैंकर। संवाद
- फोटो : संवाद
जींद। सफीदों मार्ग पर सीएनजी सिलिंडर से भरे टैंकर में एक सिलिंडर में रिसाव हो गया। चालक ने समझदारी दिखाते हुए टैंकर को बीच सड़क पर रोककर अस्थायी रूप से रिसाव को बंद किया। इससे दुर्घटना होने से बच गई। मामले के दौरान सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी-लंबी लाइनें लग गई। गनीमत रही कि सीएनजी आग के संपर्क में नहीं आई।
खापड़ निवासी प्रदीप वीरवार सुबह सफीदों के पास स्थित गांव जयपुर से टैंकर में सीएनजी रीफिल कराकर लौट रहा था। निर्जन गांव के पास अचानक उसे गैस रिसाव की दुर्गंध महसूस हुई। तुरंत ही उसने टैंकर को सड़क किनारे खड़ा कर दिया और चेकिंग शुरू की। जांच में पता चला कि एक सिलिंडर की पाइप निकल गई थी और उसमें से गैस तेजी से लीक हो रही थी। गैस लीक सूचना पर आसपास में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते सड़क पर लंबा जाम लग गया। चालक ने अस्थायी व्यवस्था कर पाइप को जाम कर दिया। इसके बाद उसने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचित किया। फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आसपास मौजूद लोगों को वहां से हटाया गया। साथ ही वाहनों को दूसरे वैकल्पिक रास्तों से निकाला गया। सुरक्षा उपायों के जरिये रिसाव वाले सिलिंडर की गैस सप्लाई बंद की गई और उसे अलग किया गया। टैंकर में 50 से अधिक सीएनजी सिलिंडर भरे हुए थे। यदि गैस आग के संपर्क में आ जाती या सिलिंडर फट जाता तो भारी जान-माल की हानि हो सकती थी। प्रशासन की तत्परता और चालक की समझदारी से बड़ा हादसा होने से टल गया।

03जेएनडी08-सफीदों मार्ग पर सीएनसी रिसाव होने के बाद खड़ा टैंकर। संवाद- फोटो : संवाद
विज्ञापन