फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Lawyers' strike continues against DSP

Jind News: डीएसपी के खिलाफ वकीलों का धरना जारी

Wed, 11 Sep 2024 12:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Wed, 11 Sep 2024 12:25 AM IST
विज्ञापन
Lawyers' strike continues against DSP
जींद। डीएसपी गीतिका जाखड़ और वकीलों के बीच 13 दिन पहले हुए विवाद के बाद कोर्ट का कामकाज ठप है। वहीं कोर्ट के बाहर जिला बार एसोसिएशन के वकीलों का धरना लगातार चल रहा है। मंगलवार को वकीलों ने इस मामले में कार्रवाई नहीं होने के विरोध में रोष प्रकट किया। धरने की अध्यक्षता जिला प्रधान राकेश मलिक ने की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शनिवार को हुई प्रदेशस्तरीय बैठक में फैसला लिया गया कि प्रशासन ने सात दिन में कार्रवाई नहीं की, तो वे भूख हड़ताल शुरू करेंगे। यदि सरकार उनकी मांग मानती है तो हड़ताल वापस ली जा सकती है। इस हड़ताल में शामिल होने के लिए पंजाब हरियाणा उच्च न्यायालय की बार काउंसिल से भी बात की जाएगी। उन्हें इसमें शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन

13 दिन पहले जींद महिला पुलिस थाने में एएसआई नीलम के साथ जींद बार एसोसिएशन के प्रधान राकेश मालिक और एक अन्य साथी का विवाद हुआ था। इस विवाद को लेकर वकील एसपी सुमित कुमार से मिले थे, जिस पर उन्होंने डीएसपी गीतिका जाखड़ से मिलने को कहा था। वकीलों का आरोप है कि गीतिका जाखड़ ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया और उन्हें कुछ देर तक बंधक बनाए रखा। इसके बाद वकीलों ने गीतिका जाखड़ के तबादले और उन्हें सस्पेंड करने की मांग को लेकर धरना चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed