फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Lawyers met CM to take action against DSP

Jind News: डीएसपी पर कार्रवाई के लिए सीएम से मिले वकील

Fri, 06 Sep 2024 01:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Fri, 06 Sep 2024 01:45 AM IST
विज्ञापन
Lawyers met CM to take action against DSP
05जेएनडी39: बार परिसर में धरने पर बैठे वकील। संवाद
जींद। डीएसपी गीतिका जाखड़ के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज करने, जींद से तबादला करने की मांग को लेकर वकीलों का प्रतिनिधिमंडल वीरवार को पंचकूला में मुख्यमंत्री से मिलने के लिए पहुंचा। वकील महिला थाना व डीएसपी के किए गए दुर्व्यवहार की शिकायत देकर कार्रवाई करने की मांग की। 14 वकीलों का प्रतिनिधिमंडल रात लगभग साढ़े 11 बजे मिला। डीएसपी के खिलाफ वकीलों का बार परिसर में धरना चल रहा है।
विज्ञापन


जिला बार एसोसिएशन के प्रधान राकेश मलिक ने कहा कि जब तक डीएसपी पर कार्रवाई नहीं होगी तब तक अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रखेंगे। उन्होंने बताया कि महिला थाने में अधिवक्ता साथी के साथ एएसआई ने दुर्व्यवहार किया। इसकी शिकायत एसपी से की तो उन्होंने उनके साथ अच्छे व्यवहार से बात कर कार्रवाई के लिए डीएसपी गीतिका जाखड़ के पास भेजा दिया। डीएसपी ने उनकी सुनने के बजाय उनके साथ दुर्व्यवहार किया। उन्हें पुलिसकर्मियों को कहकर डिटेन करवाया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अगर एक पुलिस अधिकारी का बार एसोसिएशन के प्रधान तथा अधिवक्ता के साथ ऐसा व्यवहार है तो आमजन के साथ कैसा बर्ताव होगा। इसकी शिकायत एसपी से की गई, लेकिन कोई परिणाम नहीं निकला। इसके विरोध में उन्होंने मंगलवार को वर्क सस्पेंड किया था। इसके बाद कार्रवाई होने तक अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा की गई थी। वकीलों की हड़ताल के कारण प्रतिदिन जिले की तीनों बार में 1500 से ज्यादा मामलों की सुनवाई नहीं हो पा रही है। धरने पर एडवोकेट संजय गोयत, अजय कुमार, रामरूप चहल, हेमंत सुखीजा, प्रीति शर्मा, पूनम रंगा, वीरेंद्र जांगड़ा मौजूद रहे।

05जेएनडी39: बार परिसर में धरने पर बैठे वकील। संवाद

05जेएनडी39: बार परिसर में धरने पर बैठे वकील। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed