फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Lawyers are adamant on demanding action against DSP Geetika

Jind News: डीएसपी गीतिका के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़े वकील

Mon, 02 Sep 2024 02:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 02 Sep 2024 02:07 AM IST
विज्ञापन
Lawyers are adamant on demanding action against DSP Geetika
जींद। वकीलों और पुलिस के बीच शनिवार को हुआ विवाद कम होने का नाम नहीं ले रहा है। बार एसोसिएशन ने महिला थाना की एएसआई नीलम पर वकीलों के साथ दुर्व्यवहार के आरोप लगाए थे। पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार ने एएसआई नीलम को सस्पेंड कर दिया, लेकिन वकीलों का कहना है कि डीएसपी गीतिका जाखड़ा के खिलाफ जब तक कार्रवाई नहीं होगी वह नहीं मानेंगे।
विज्ञापन

महिला थाना की एएसआई नीलम, डीएसपी गीतिका जाखड़ तथा वकीलों के बीच शनिवार को किसी बात को लेकर विवाद हो गया। बार एसोसिएशन ने पुलिस अधिकारियों पर वकीलों के साथ दुर्व्यवहार करने के आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की। बार की तरफ से कहा गया कि यदि पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं की गई तो वह हड़ताल करने के लिए मजबूर होंगे। इस पर पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार ने महिला थाना की एएसआई नीलम को सस्पेंड करते लाइन हाजिर कर दिया।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन प्रधान राकेश मलिक ने बताया कि अधिवक्ता पवन ढिल्लों किसी कार्य से महिला थाना गए थे। जहां पर एएसआई नीलम ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया। जब यह बात एसोसिएशन तक पहुंची तो एसपी को शिकायत दी गई। इसकी जांच डीएसपी गीतिका जाखड़ को दी गई। इस मामले में प्रधान व अधिवक्ता डीएसपी से मिले तो वहां भी उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया। राकेश मलिक ने कहा कि डीएसपी गीतिका जाखड़ ने ही सबसे ज्यादा दुर्व्यवहार किया। उनके खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की गई है। सोमवार तक का पुलिस को अल्टीमेटम दिया गया। यदि कार्रवाई नहीं हुई तो मंगलवार को फिर से बार एसोसिएशन की बैठक होगी और उसमें कोई भी निर्णय लिया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बार एसोसिएशन के सदस्यों ने शिकायत दी है। एएसआई नीलम को लाइन हाजिर कर दिया गया है। डीएसपी गीतिका जाखड़ का भी शिकायत में नाम था। शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है। -सुमित कुमार, पुलिस अधीक्षक, जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed