{"_id":"68165e7092be9d2e5f0733c5","slug":"lawyer-meets-sdm-to-demand-repair-of-contaminated-drinking-water-supply-and-storm-drains-jind-news-c-199-1-jnd1002-134078-2025-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: दूषित पेयजल और बरसाती नालों को दुरुस्त करवाने की मांग, एसडीएम से मिले वकील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: दूषित पेयजल और बरसाती नालों को दुरुस्त करवाने की मांग, एसडीएम से मिले वकील
विज्ञापन
03जेएनडी09-अर्बन एस्टेट में गंदे पानी से भरी बाल्टी। स्रोत अर्बन एस्टेट निवासी
जींद। अर्बन एस्टेट में हो रही दूषित पेयजल सप्लाई और बरसाती नालों को दुरुस्त करने की मांग को लेकर जिला बार एसोसिएशन के प्रधान, पूर्व प्रधान और अन्य वकीलों ने एसडीएम को मांग पत्र सौंपा। वकील एकत्रित होकर एसडीएम कार्यालय पहुंचे और यहां एसडीएम सत्यवान मान को समस्याओं के बारे में अवगत करवाया कि हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की ओर से अर्बन एस्टेट में दिया जा रहा पेयजल उपयोग के लिए उपयुक्त नहीं है।
जिला बार एसोसिएशन के प्रधान विकास लोहान, पूर्व प्रधान मनजीत श्योराण, कंवर रामपाल सिंह, श्याम लाल कौशिक, नरेंद्र लोहान और पूर्व विधायक दयानंद शर्मा ने कहा कि यह पानी पीला, गंदा व दूषित है। पिछले कई महीनों से इसमें से बदबू आ रही है, जिसकी कई बार शिकायत भी की गई, लेकिन प्राधिकरण की ओर से उनकी इन शिकायतों पर कोई अमल नहीं किया जा रहा। उन्होंने बताया कि गर्मी के मौसम में यह दूषित और बदबूदार पानी स्वास्थ्य के लिए अधिक गंभीर खतरा बन जाता है और इससे स्वास्थ्य को बहुत अधिक हानि हो सकती है।
उन्होंने नियमित आधार पर पानी के नमूने एकत्रित कर इनकी गुणवत्ता की जांच करवाने और घरों में आपूर्ति से पहले पानी का उचित क्लोरीनीकरण करवाने की मांग की, ताकि अर्बन एस्टेट के निवासी शुद्ध और स्वच्छ जल का उपयोग कर सकें। उन्होंने अर्बन एस्टेट में नियमित आधार पर बरसाती नाले से गुजरने वाले पेयजल आपूर्ति कनेक्शनों के रिसाव की जांच करवाने की मांग करते हुए कहा कि जहां से पेयजल आपूर्ति की पाइप लाइन नाले से होकर गुजरती हैं, वहां से बरसाती नाले के कंक्रीट स्लैब को हटाकर उनकी जगह योग्य सीमेंट कवर लगवाने की मांग की।
विज्ञापन
जिला बार के वकीलों ने डीसी कॉलोनी के सामने गोहाना रोड पर चक्की मोड़ के पास ड्रेन आउट सीवरेज वाटर बूस्टर पर मोटर दोबारा स्थापित करने की मांग रखते हुए कहा कि इससे सीवर का गंद घरों में प्रवेश करने से रोका जा सकेगा और पाइप लाइनों में गाद फंसने से अवरुद्ध होने से बचाया जा सकता है।
इस माैके पर जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि अर्बन एस्टेट के अधिकतर घरों में पेयजल आपूर्ति का प्रेशर बहुत कम और नहीं के बराबर है। एसडीएम ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। वहीं एचएसवीपी के जेई अनुज ढांडा ने कहा कि अगर पेयजल की कोई दिक्कत है तो इसका समाधान करवा दिया जाएगा। लोगों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।