फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Lathi charge on sarpanchs in Jind 54 detained and later released

Haryana: जींद में सरपंचों पर लाठीचार्ज, 54 को हिरासत में लेकर बाद में छोड़ा, डीसी को ज्ञापन देने के लिए अड़े थे

Tue, 21 Feb 2023 01:43 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 21 Feb 2023 01:43 AM IST
सार

सरपंच डीसी को ज्ञापन देने की मांग पर तीन घंटे से ज्यादा लघु सचिवालय के गेट पर डटे थे। पुलिस ने लाठीचार्ज किया और उनको दौड़ा-दौडक़र पीटा। इसके बाद 54 सरपंचों को हिरासत में लेकर दो बसों में भरकर पुलिस लाइन ले जाया गया।

विज्ञापन
Lathi charge on sarpanchs in Jind 54 detained and later released
लघु सचिवालय में सरपंचों पर लाठीचार्ज करती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के जींद में डीसी को ज्ञापन देने की मांग पर अड़े सरपंचों पर रविवार को पुलिस ने लाठीचार्ज किया और उनको दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। इसके बाद 54 सरपंचों को हिरासत में लेकर दो बसों में भरकर पुलिस लाइन ले जाया गया। इसके बाद सरपंचों को छोड़ दिया गया। इस दौरान कई पुलिस कर्मचारियों को भी चोटें आई हैं।

विज्ञापन


सोमवार को जिलेभर के सरपंच ई-टेंडरिंग के विरोध में जींद के नेहरू पार्क में एकत्रित हुए थे। इसके बाद शहर में प्रदर्शन करते हुए डीसी कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने डीसी डॉ. मनोज कुमार को ज्ञापन देने की मांग की। इसको लेकर सीटीएम ज्ञापन लेने पहुंचे तो सरपंचों ने ज्ञापन देने से मना कर दिया।
विज्ञापन




वे केवल डीसी को ही ज्ञापन देने की मांग पर अड़े थे। इसके कई देर बाद कोई अधिकारी ज्ञापन नहीं लेने आया तो सरपंच लघु सचिवालय के गेट के बीच में बैठ गए। इससे लघु सचिवालय के अंदर-बाहर जाने का रास्ता बंद हो गया। मौके पर पहुंचे डीएसपी रोहताश ढुल और शहर थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह डीसी से मुलाकात करने पहुंचे तो सरपंचों ने उन्हें भी अंदर नहीं घुसने दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

Lathi charge on sarpanchs in Jind 54 detained and later released
जींद - फोटो : Self

इस दौरान शहर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर वीरेंद्र सिंह की सरपंचों से भी बहस हुई। करीब तीन घंटे धरना चलने के बाद जब पुलिस प्रशासन ने सरपंचों को लघु सचिवालय के गेट से उठाना चाहा तो सरपंचों ने विरोध किया। पुलिस के बार-बार अनुरोध करने पर भी सरपंच ने माने तो पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। उसके बाद उन्हें दो बसों में भरकर पुलिस लाइन ले जाया गया।



पुलिस ने सरपंचों को समझाया था। जब वह नहीं माने तो लघु सचिवालय के गेट से हटाया था। सरपंचों पर कोई लाठीचार्ज नहीं किया। पुलिस ने 54 सरपंचों को हिरासत में लिया था, जिन्हें बाद में छोड़ दिया गया। -नरेंद्र बिजारनिया, एसपी जींद।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed